फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर शेफ संजीव कपूर ने इस शहर से स्टार्ट किया था करियर, टीचर्स डे पर किया याद

Wed, 06 Sep 2017 11:01 PM IST
amarujala.com, presented by उत्पल कांत
विज्ञापन
1 of 6
sanjeev kapoor - फोटो : twitter
खाने के खजाने की चाबी घर-घर तक पहुंचाने वाले मास्टर शेफ संजीव कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। भारत का शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहां इस शेफ को चेहरे से न पहचानता हो। लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत किस शहर से की थी? नहीं पता तो चलिए हम बताते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए... 
 
विज्ञापन

2 of 6
sanjeev kapoor - फोटो : twitter
हर व्यक्ति की सफलता या असफलता में उसके शहर का भी नाम जुड़ जाता है। जिस शहर से करियर की शुरुआत की उस शहर को जिंदगी भर नमन करता है। ऐसा ही एक सफल शख्स है फूड की दुनिया का जाना माना मास्टर शेफ संजीव कपूर , जिसने शिक्षक दिवस के दिन उस शहर को याद किया जहां से उसने करयिर र्स्टाट की। 
 
विज्ञापन

3 of 6
sanjeev kapoor - फोटो : twitter
पद्मश्री से सम्मानित मास्टर शेफ संजीव कपूर ने अपने करियर की शुरुआत विश्व की सबसे प्राचीन नगरी वाराणसी से की। होटेल एंड किचेन मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग बतौर ट्रेनी वाराणसी के होटल अशोका में हुई थी। 

4 of 6
sanjeev kapoor - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक दिवस के दिन मास्टर शेफ संजीव कपूर ने यह याद ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- मेरी पहली  पोस्टिंग वाराणसी के होटल अशोका में। मेरा सिखना जारी है जो कभी नहीं थमेगा। 
 
विज्ञापन

5 of 6
sanjeev kapoor - फोटो : twitter

संजीव कपूर मूलतः पंजाब के अंबाला जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 10 अप्रेल 1964 को हुआ। जन्म के बाद अधिकतर समय दिल्ली में गुजरा।  1984 में इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट,पुसा से होटल मैनेजमेंट करने के बाद वो वाराणसी आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sanjeev kapoor - फोटो : twitter
अलग अलग होटलों में काम करने के बाद उनकी पहली बड़ी पोस्टिंग बतौर एग्जीक्यूटिव शेफ मुबंई के सेन्ट्योर होटल में हुई। इसी होटल से उनकी जिंदगी का पासा पलटा और नित नए मुकाम हासिल करते चले गए। देश के अलावा विदेश में उनके कई रेस्टोरेंट चेन है। उन्होंने भारतीय खाने को अंतरराष्ट्रीय पटल पर लाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें