फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली हमलाः रविनाथ के घर आने से पहले आई उनके शहीद होने की खबर

Tue, 22 May 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
ravinath patel - फोटो : अमर उजाला
छतीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए बनारस के लाल रविनाथ पटेल (23) के परिजन गम में डूबे हुए हैं। परिवार के लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि इसी माह घर आने वाले रविनाथ पटेल के शहीद होने की खबर आई है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
ravinath patel - फोटो : अमर उजाला
गांव वालों और परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा था कि रविनाथ अब इस दुनिया में नहीं रहे। ग्रामीणों के अनुसार रविनाथ दो माह पहले ही गांव आए थे। उन्होंने मई में दोबारा घर आने की बात कही थी।  रविनाथ पटेल 24 मई को अपने घर आने वाला था। परिजनों का कहना है कि 30 मई को अपनी बड़ी बहन के रिश्ते की बात करने जाना वाला था।

 
विज्ञापन

3 of 5
chhattisgarh naxal attack
बता दें कि रविवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के हमले में बड़ागांव ब्लाक के ग्रामसभा बसनी (दल्लूपुर) निवासी रविनाथ पटेल शहीद हो गए। इस हमले में छह जवान शहीद हुए हैं। रविनाथ के शहीद होने की जानकारी मिलते ही परिजन और गांव वाले शोक में डूब गए। 

 

4 of 5
Chhattisgarh naxalite attack
बेटे के शहीद होने की जानकारी पिता सत्यप्रकाश पटेल और मां अनीता को नहीं दी गई। लोगों ने उन्हें बताया है कि रविनाथ सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी लाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chhattisgarh Armed Force
शहीद जवान दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। वह 2013 में सेना में भर्ती हुए थे। शहीद के बड़े भाई कलकत्ता में केमिकल्स इंजीनियर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए हैं। शहीद जवान का शव आज की सुबह गांव आने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें