एक युवक को युवती को छेड़ना बहुत भारी पड़ गया। यह सब युवक की गलत आदतों से बाज ने आने पर हुआ। छेड़खानी की इस घटना के बाद गांव वालों ने युवक का बुरा हाल कर दिया। युवक रहम की भीख मांगता रहा लेकिन गांव वालों ने उसकी एक न सुनी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
2 of 6
mau
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मऊ में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद तो इलाके में हर तरफ इस घटना की चर्चा होने लगी।
3 of 6
mau
- फोटो : अमर उजाला
मामले के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गांव निवासी संजय कुमार (22) पर आरोप है कि 18 मई की शाम उसने गांव की एक युवती को छेड़ा। युवक की इस हरकत को युवती के घर वालों ने देख लिया।
4 of 6
mau
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने युवक को पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। अचेत युवक को परिवार वालों ने रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की तहरीर पर तीन महिलाओं सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
5 of 6
mau
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि संजय कुमार पर गांव की इसी युवती को भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 29 दिसंबर 2015 को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जेल में 18 महीने बिताने के बाद वह जमानत पर छूट कर घर आया है। आरोप है कि जेल से छूटकर आने के बाद उसने फिर से युवती को छेडा था। सीओ सिटी राजकुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।