फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र के उदय के साथ गूंजने लगी शहनाई, बाजार में बढ़ी इन चीजों की मांग

Thu, 08 Feb 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
marriage - फोटो : अमर उजाला
शुक्र के उदय के साथ ही फरवरी माह में शहनाइयां गूंजने लगी हैं। जिससे बाजार की रौनक बढ़ गई है। बाजार में रौनक बढ़ने का सबसे बड़ा कारण यह है कि पहले छह महीने में 40 और बाद के छह महीने में 14 लग्न हैं। इतनी अधिक लग्न होने के कारण फरवरी से लेकर जुलाई तक खूब शहनाई गूंजेगी। जिससे व्यापार को पंख लगेंगे। बाजार में ‌इन चीजों की मांग अचानक से बढ़ गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें... 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
marriage - फोटो : अमर उजाला
लग्न आते ही इवेंट मैनेजमेंट, सजावट, फूल और बैंड वालों का कारोबार बढ़ जाता है। सहालग ने व्यापारियों के चेहरे पर फिर से रौनक लौटा दी है। कपड़ा, सोना, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक्स समेत पूरा बाजार धीरे-धीरे तेजी पकड़ने लगा है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
marriage - फोटो : अमर उजाला
मैरिज हॉल की बुकिंग का आलम यह है कि शहर के प्रमुख लॉन के अलावा बाहरी इलाके में भी लॉन खाली नहीं मिल रहे हैं। बैंड का काम करने वाले राजेश ने बताया कि उनके पास एक दिन में सात से दस शादियों के ऑर्डर आ रहे हैं। दो या तीन शादियों से ज्यादा काम लिया नहीं जा सकता। ऐसे में बाकी लोगों को मना करना पड़ रहा है।

 

4 of 6
marriage - फोटो : अमर उजाला
ट्रैवल एजेंट प्रिंस तिवारी बताते हैं कि गाड़ियों की भी कमी पड़ेगी। शहर में कई लोग पहले ही अपनी गाड़ियां ओला जैसी कंपनियों में लगा चुके हैं, इसके चलते परेशानी होगी। इवेंट मैनेजमेंट करने वाले शुभम ने बताया कि एक दिन में दो से तीन गुनी ज्यादा शादियां हो रही हैं। फूल मंडी के रिजवान बताते हैं कि सहालग में फूलों का रेट बढ़ जाता है। कपड़ा और सोने के कारोबार में काफी राहत है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
marriage - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों का कहना है कि अप्रैल की शादियों के भी ऑर्डर आने लगे हैं। वहीं दो महीने में सोने का भाव करीब दो हजार रुपये तोला बढ़ गया है। फर्नीचर का काम करने वाले दुकानदार सतबीर ने बताया कि बाजार में हर तरह के फर्नीचर की मांग है। मांग के हिसाब से फर्नीचर तैयार करने पड़ते हैं। कच्चा माल महंगा होने के कारण फर्नीचर भी महंगा हो गया है। जिस कारण डबल बेड, पूरा सेट के रेट में आठ से दस हजार रुपये तक बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इस बात का ग्राहक पर कोई असर नहीं पड़ा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
marriage - फोटो : अमर उजाला
इस समय लोग काफी संख्या में फर्नीचर तैयार करवाने के लिए आ रहे हैं। ग्राहक फर्नीचर की एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। सागवान, लेदर, फोम और सनमाइका लगे फर्नीचर की ज्यादा मांग है। मध्यम वर्ग जहां सनमाइका लगे फर्नीचर को पसंद कर रहा है, वहीं उच्च तबका सागवान, लेदर, और अच्छी कंपनियों के फर्नीचर को पसंद कर रहा है। सागवान का डबल बेड 15 हजार लेकर 30 हजार रुपये तक है। वहीं सनमाइका लगा डबल बेड पांच से 10 हजार रुपये तक है। शीशे वाली टेबल 30 हजार से 40 हजार तक बिक रही है। डबल बेड 10 हजार रुपये से 50 हजार तक मिल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें