फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइंस डेः आया प्यार के इजहार का मौसम, रुमानी हुआ बाजार, देखें तस्वीरें

Thu, 08 Feb 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
valentinde day - फोटो : अमर उजाला
प्यार के पंछी वैलेंटाइंस को यादगार बनाने की तैयारी में लग गए हैं। आज से वैलेंटाइंस वीक की शरुआत भी हो गई है। ऐसे में युवाओं का उत्साह दोगुना हो गया है। वहीं प्यार के इस त्योहार के लिए बनारस में पूरा बाजार सज गया है। तमाम गिफ्ट शॉप्स दिल खुश कर देने वाले तोहफों से सजे हुए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
valentinde day - फोटो : अमर उजाला
इन्हीं तोहफों में से कुछ हटकर और खास ढूंढ कर लोग अपने प्यार को नजराना देने को तैयार हैं। फिर चाहे वो वैलेंटाइंस डे कार्ड हो, चॉकलेट्स हों, लव लेटर, मेटेलिक रोज या फिर मैजिकल मिरर फोटो फ्रेम। वैलेंटाइंस डे को प्रेमी जोड़े अपने-अपने तरह से मनाते हैं। तोहफों से एक दूसरे को खुश करने की पूरी कोशिश है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
valentinde day - फोटो : अमर उजाला
इस बार वैलेंटाइन डे पर खास म्यूजिकल कार्ड मार्केट में हैं। इन कार्ड्स में वैलेंटाइंस वीक के हर दिन के लिए खास सरप्राइज है। कार्ड्स के अलावा कपल टैडी, हार्ट चॉकलेट्स विथ मैसेज चिट, लाइटिंग ग्लास विथ लव कोट्स, मैजिकल मिरर फोटो फ्रेम खास हैं जिनसे अपने दिल की बात का इजहार किया जा सकता है। 

 

4 of 8
valentinde-day - फोटो : अमर उजाला
अन्य गिफ्ट आइटम में लव सिंबल वाली चीजें अधिक पसंद की जा रही है, जिसमें कपल स्टैच्यू, कैंडल्स जैसी चीजें शामिल हैं। तोहफों के साथ उनकी पैकिंग का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। गिफ्ट में चॉकलेट की भी अच्छी खासी रेंज मौजूद हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 8
valentinde-day - फोटो : अमर उजाला
इनमें 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के  चॉकलेट बाक्स मार्केट में उपलब्ध हैं। कस्टमाइज्ड चॉकलेट के साथ चॉकलेट बुके भी लोग एक दूसरे को देना पसंद कर रहे हैं। इसमें होममेड चॉकलेट के साथ विदेशी चॉकलेट को भी शामिल किया गया जा रहा है। लोगों के स्वाद और पसंद के आधार पर इन्हें ऑर्डर देकर भी तैयार किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 8
valentinde-day - फोटो : अमर उजाला
आईपी सिगरा मॉल स्थित आर्चीज गैलरी के स्टोर मैनेजर त्रिपुरारी शरण सिंह का कहना है कि इस बार युवाओं को ध्यान में रखकर ही गिफ्ट तैयार किए गए हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 8
valentinde-day - फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन के लिए खास गिफ्ट्स का कलेक्शन तैयार किया गया है। अलग-अलग तरीके से इजहार के लिए गिफ्ट तैयार किए गए हैं। 

 
विज्ञापन

8 of 8
valentinde-day - फोटो : अमर उजाला
लड़कियों की पहली पसंद मैजिकल फ्रेम है। ये मैजिक मिरर देखने पर शक्ल दिखाता है और जैसे-जैसे अंधेरा होता है वैसे ही इस फ्रेम में शक्ल की जगह फोटोज दिखने लगती हैं। लेजर कटआउट, वुडेन, एलईडी लाइट, म्यूजिकल कार्ड, पर्सनलाइज्ड फ्रेम गिफ्ट में काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें