फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मार्कण्डेय महादेव मंदिर के संगम घाट सुंदरीकरण कार्य लेने लगा आकार

Mon, 22 Feb 2021 01:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
संगम घाट पर चल रहा काम। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में मार्कण्डेय महादेव कैथी गंगा घाट पर सुंदरीकरण कार्य अब आकर लेने लगा है। संगम घाट की सीढ़ियां बनने के साथ ही राजस्थान से बनकर आई मणि भी जल्द घाट पर लगने वाली है। संगम घाट का काम पूरा होते ही घाट किनारे एक साथ कई मणि घाट किनारे लगेंगी। इसके साथ ही नौका विहार करने वालों की भी संख्या संगम घाट पर बढ़ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रथम चरण में पक्के घाट का निर्माण एवं राजस्थानी मणियों की स्थापना, द्वितीय चरण में संगम घाट तक पक्के रास्ते का निर्माण होगा। अभी तक संगम घाट पर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं बना था, जेट्टी की स्थापना जैसी योजनाएं मूर्त रुप लेने लगी है। बहुत जल्द संगम घाट पफ वाटर स्पोर्ट्स की सम्भावना पर भी कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

3 of 5
केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की पहल पर इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कराई गई है। भाजपा के मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र ने बताया कि कैथी स्थित मां गंगा गोमती का संगम घाट विकास की मुख्यधारा से अलग था, जंगल झाड़ियों से घिरे इस तरफ कभी किसी का ध्यान ही नहीं गया और अब संगम घाट पर्यटन के क्षेत्र में वाराणसी जिले में अपनी एक अलग पहचान बनाने जा रहा है।

4 of 5
नाव संचालन से जुड़े शंभू ने बताया कि एक साल पहले तक यहां पूजा पाठ आदि में ही दर्शनार्थी नाव किराए पर लेते थे लेकिन अब नौकायन के लिए लोग यहां आ रहे हैं। कैथी घाट से संगम घाट तक नौकायन का आनंद ले रहे हैं।जबसे घाट पर यह मन्दिर नुमा आकृति बन रही है तब से उसे देखने के लिए लोग संगम घाट तक गंगा के रास्ते जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मार्कण्डेय महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
ऐसा होगा तीर्थ क्षेत्र, पाण्टून पीपा इस माह शुरू
मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर को तीर्थ क्षेत्र में परिवर्तित करने की इस परियोजना में जो चार किलोमीटर के एक विस्तृत भूभाग को विकसित करने के लिए बनायी गयी हैं। इसके अन्तर्गत यात्री प्रतीक्षालय, विश्रामालय, सार्वजनिक शौचालय, घाटों पर स्नानागार, लाइट, पक्की सड़कें ,तीन प्रवेश द्वार, मन्दिर के मुख्य द्वार तक स्टील बैरिकेडिंग शेड का निर्माण, मन्दिर के मुख्य द्वार पर पीतल की परत की स्थापना जैसे कार्यों के पूरा होने के बाद कैथी तीर्थ क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को एक अलग अनुभुति होगी।

गंगा उस पार के श्रद्धालुओं के आवागमध के लिए पाण्टून पीपा पुल का निर्माण भी अन्तिम चरण में चल रहा है। फरवरी माह के अंत तक इस पर आवागमन शुरू होने की सम्भावना है। निकट भविष्य में सीएनजी से नौका संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें