उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्पेन की मारिया रूईस ने स्वर्ण पदक पाकर नया इतिहास रच दिया। मारिया ने बताया कि वह तीन साल पहले वाराणसी आईं और विश्वविद्यालय के शास्त्री पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर पढ़ाई शुरू की। मारिया हिंदी, इंग्लिश, जर्मन, स्पेनिश के अलावा संस्कृत भी अच्छी तरह से बोलना जानती हैं।
उन्होंने बताया कि वह एयर होस्टेस थीं, लेकिन संस्कृत के प्रति मन में उत्सुकता थी, इस वजह से नौकरी छोड़ दी। मारिया ने सोशल वर्क की पढ़ाई भी की। उन्होंने गुरुकुल ट्रस्ट में रहकर पहले संस्कृत की जानकारी ली फिर विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। उन्होंने कहा कि काशी आकर मैंने संस्कृत की इस विशेषता को जाना है, अब भाषा की इन विशेषताओं को शिक्षक बनकर समाज तक पहुंचाना ही मेरा सपना है। देखें अगली स्लाइड्स...।