फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मणिकर्णिका घाट पर बैरिकेडिंग, कई थानों व कंपनियों की फोर्स, चिता भस्म की होली खेल निभाई गई परंपरा

Sat, 28 Feb 2026 03:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मणिकर्णिका मंदिर में चिता भस्म की होली खेली जाएगी। घाट पर होली खेलने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में घाट के तरफ पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। केवल शवदाह करने वाले लोगों को जाने दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
चिता भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला
मणिकर्णिका घाट स्थित मसाननाथ मंदिर में आरती के साथ ही चिता भस्म की होली खेली गई। इस दौरान साधु- संतों ने चिता भस्म से होली खेलकर परंपरा निभाई। वहीं घाट पर आम लोगों को भस्म की होले खेलने की अनुमति नहीं दी गई। इसको लेकर एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा कि मणिकर्णिका घाट के आयोजकों के साथ संवाद किया गया था, जिसमें उन्होंने मणिकर्णिका मंदिर में चिता भस्म की होली खेलने की बात कही थी। ऐसे में घाट पर किसी को चिता भस्म की होली खेलने की अनुमति नहीं दी गई। तस्वीरों में देखें- पल- पल की खबरें
विज्ञापन

2 of 5
मणिकर्णिका घाट - फोटो : अमर उजाला
ड्रोन से की जा रही निगरानी
एसीपी दशाश्वमेध ने बताया कि मणिकर्णिका घाट पर केवल शवदाह करने वाले लोगों को ही आने की अनुमति है। अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक रही। आम लोगों को भस्म की होली खेलने के लिए घाट पर नहीं जाने दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई। वहीं ड्रोन से भी लगातार निगरानी की गई। 
विज्ञापन

3 of 5
मणिकर्णिका घाट पर मौजूद फोर्स - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
एसीपी दशाश्वमेध ने बताया कि मणिकर्णिका घाट पर 12 थानों के इंस्पेक्टर, कई चौकी इंचार्ज, पीएसी की चार कंपनी और एक कंपनी आरआरएफ की लगी है। पर्याप्त फोर्स लगाई गई है। वहीं मसान होली के आयोजक गुलशन कपूर ने कहा कि मसाननाथ मंदिर में चिता भस्म की होली खेली जाएगी। घाट पर होली खेलने वालों की जिम्मेदारी हमारी नहीं है। प्रशासन की ओर से घाट पर होली खेलने की अनुमति नहीं दी गई है। 
 

4 of 5
गलियों में बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
गलियों में बैरिकेडिंग
मणिकर्णिका घाट की तरफ आने वाली गलियों में बैरिकेडिंग कर दी गई है। गलियों से किसी को भी घाट की तरफ नहीं आने दिया जा रहा है। पिछले वर्षों की तरह भीड़ नहीं दिखी। कुछ ही लोग पहुंच पाए। जो मौजूद रहे, वे होली के उल्लास में डूबे रहे। दिन में 11:55 बजे से 12:40 बजे तक ही सभी ने होली का उल्लास दिखाया, क्योंकि पुलिस की सख्ती के चलते कोई अराजक तत्व और अन्य लोग नहीं पहुंच पाए। डीजे म्यूजिक पर रोक लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपाली बाबा पहुंचे मसाननाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
चिता भस्म के लिए मंदिर पहुंचे कपाली बाबा 
हरिश्चंद्र घाट से कपाली बाबा मणिकर्णिका घाट स्थित बाबा मसाननाथ मंदिर में पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारा लगाया। मणिकर्णिका घाट पर मसाने की होली को करीब तीन सौ साल पुरानी परंपरा बताने वाले आयोजकों ने सुबह से तैयारी में जुटे रहे। मसाननाथ मंदिर में आए घाट के साधु-संतों और औघड़ों के अलावा किन्नरों ने पूजन-अर्चन किए। बाबा की विधिवत आरती उतारी गई। इसके बाद धधकती चिताओं की मसाने की होली शुरू हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें