फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक ने यूट्यूब देख काटी थी पटरी, अपनी प्रेमिका को पाना और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी चाहता था

Sat, 04 Jan 2020 04:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
मऊ में गुरुवार को रेलवे ट्रैक की पटरी काटने वाले सिरफिरे आशिक को 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी शख्स चंदन ने दो इंच पटरी काटकर मौके पर कई पन्नों का पत्र छोड़ दिया था। जिस पर उसने 50 करोड़ रुपये की मांग की थी और साथ ही उसकी योजना अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपनी प्रेमिका को पाने की थी।
विज्ञापन

2 of 7
पूछताछ में पता चला कि आरोपी एक युवती से छह साल से प्रेम करता था, लेकिन कुछ दिनों पहले उसकी प्रेमिका किसी और युवक के साथ कहीं चली गई। इससे नाराज सिरफिरे आशिक ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए पटरी काट दी थी। आरोपी ने बताया कि उसे पटरी काटने का आइडिया यूट्यूब में वीडियो देखकर आया।
विज्ञापन

3 of 7
प्रकरण का खुलासा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शुक्रवार की शाम प्रेसवार्ता में किया। एसपी ने बताया कि रेल ट्रैक काटे जाने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की स्वाट टीम और हलधरपुर थाने की टीम लगी थी। टीम ने आरोपी बलिया जिले के नगरा थाना के मलप हरसेनपुर गांव निवासी चंदन कुमार पुत्र सतीश को शुक्रवार को दोपहर में गिरफ्तार किया।

4 of 7
उसके पास से आक्सीजन सिलेंडर, कटर मशीन, रिंच, गैस कटर नोजल आदि उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में सिरफिरे आशिक ने बताया कि वह गांव की एक युवती से छह साल से प्यार करता है। 24 दिसंबर को वह युवती किसी दूसरे युवक के साथ चली गई है। उसी को पाने के लिए उसने रेल ट्रैक काटने की योजना बनाई। ऐसा करने का मकसद यह था कि मामला पुलिस के संज्ञान में आएगा तो उसकी माशूका को भगाने वाले को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी और उसकी प्रेमिका उसे मिल जाएगी।
विज्ञापन

5 of 7
मऊ के रतनपुर में रेलवे ट्रैक को काट धमकी भरा पत्र चस्पा किया गया है।
साथ ही तीन पन्ने की चिट्ठी लिखने का मकसद भी यही था। सिरफिरे ने गैस की दुकान करने वाले रसड़ा कोतवाली के छितैनी निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र श्यामदेव से किराए पर आक्सीजन सिलेंडर समेत अन्य उपकरण लिए और उसे कुछ दिनों पूर्व लिए गए किराए के मकान में रख दिया। 27 और 29 दिसंबर को उसने रेकी की और पहली जनवरी की रात 12 बजे के बाद उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

6 of 7
एसपी ने बताया कि चंदन आईटीआई कर चुका है। उसने घटना को अंजाम देने से पूर्व यूट्यूब पर इस प्रकार के कई दृश्य देखे और अपने मकसद को अंजाम दे दिया। रेल पटरी काटने में उसे एक घंटे का समय लगा। काम पूरा कर उसने उपकरण मकान पर रखे और रसड़ा जाकर लखनऊ का टिकट लिया लेकिन लखनऊ नहीं गया और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सूचना देने वालों को सम्मानित करेगी पुलिस
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि क्षेत्र के दो युवकों रामाश्रय यादव और अनिल यादव ने रेलवे ट्रैक के काटे जाने की सूचना देकर महत्वपूर्ण कार्य किया। इन दोनों लोगों को इसके लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें