फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माशूका को पाने के लिए युवक ने रेल ट्रैक काटकर छोड़ा था पत्र, सामने आई और भी कई कहानी

Fri, 03 Jan 2020 08:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
1 of 6
काटा गया रेल ट्रैक और गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
मऊ जिले के हलधरपुर के पास रेलवे ट्रैक काटने वाले सिरफिरे आशिक ने अपनी माशूका को पाने के लिए ही रेलवे ट्रैक काटा था। वजह थी कि गांव की जिस युवती से वह छह साल से प्यार करता था वह दूसरे युवक के साथ चली गई थी। हताश आशिक को कुछ नहीं सूझा तो उसने यह कदम उठा लिया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो पूछताछ में उसने इस बात का खुलासा किया। पुलिस ने उसके पास से ट्रैक काटने के उपकरण बरामद करने के साथ ही उसे गैस कटर आदि उपलब्ध कराने वाले एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

2 of 6
प्रकरण का खुलासा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शुक्रवार की शाम प्रेसवार्ता में किया। एसपी ने बताया कि रेल ट्रैक काटे जाने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की स्वाट टीम और हलधरपुर थाने की टीम लगी थी। टीम ने आरोपी बलिया जिले के नगरा थाना के मलप हरसेनपुर गांव निवासी चंदन कुमार पुत्र सतीश को शुक्रवार को दोपहर में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

3 of 6
उसके पास से आक्सीजन सिलेंडर, कटर मशीन ,रिंच, गैस कटर नोजल आदि उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में सिरफिरे आशिक ने बताया कि वह गांव की एक युवती से छह साल से प्यार करता है। 24 दिसंबर को वह युवती किसी दूसरे युवक के साथ चली गई है। उसी को पाने के लिए उसने रेल ट्रैक काटने की योजना बनाई। ऐसा करने का मकसद यह था कि मामला पुलिस के संज्ञान में आएगा तो उसकी माशूका को भगाने वाले को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी और उसकी माशूका उसे मिल जाएगी।

4 of 6
साथ ही तीन पन्ने की चिट्ठी लिखने का मकसद भी यही था। सिरफिरे ने गैस की दुकान करने वाले रसड़ा कोतवाली के छितैनी निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र श्यामदेव से किराए पर आक्सीजन सिलेंडर समेत अन्य उपकरण लिए और उसे कुछ दिनों पूर्व लिए गए किराए के मकान में रख दिया। 27 और 29 दिसंबर को उसने रेकी की और पहली जनवरी की रात 12 बजे के बाद उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

5 of 6
यूट्यूब से वीडियो देख बनाई योजना 
एसपी ने बताया कि चंदन आईटीआई कर चुका है। उसने घटना को अंजाम देने से पूर्व यूट्यूब पर इस प्रकार के कई दृश्य देखे और अपने मकसद को अंजाम दे दिया। रेल पटरी काटने में उसे एक घंटे का समय लगा। काम पूरा कर उसने उपकरण मकान पर रखे और रसड़ा जाकर लखनऊ का टिकट लिया लेकिन लखनऊ नहीं गया और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूचना देने वालों को सम्मानित करेगी पुलिस
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि क्षेत्र के दो युवकों रामाश्रय यादव और अनिल यादव ने रेलवे ट्रैक के काटे जाने की सूचना देकर महत्वपूर्ण कार्य किया। इन दोनों लोगों को इसके लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें