फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार बाबा विश्वनाथ को लगा खिचड़ी का भोग, प्रसाद के लिए उमड़ा भक्तों का रेला

Mon, 15 Jan 2018 07:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
khicahdi - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति पर पहली बार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में गोरक्षनाथ मंदिर की तर्ज पर खिचड़ी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बाबा को 501 किलो खिचड़ी का भोग लगाया गया। प्रसाद लेने के लिए बाबा दरबार में भक्तों का रिकार्ड रेला उमड़ा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 6
khicahdi - फोटो : अमर उजाला
विश्वनाथ मंदिर में खिचड़ी उत्सव की एक नई पहल शुरू हो गई। सोमवार को मकर संक्रांति पर भोग आरती में खिचड़ी का भोग लगाकर बाबा के भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। भोग आरती के यजमान कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण व उनकी पत्नी श्रीला गोकर्ण ने भक्तों में खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
khicahdi - फोटो : अमर उजाला
बाबा का खिचड़ी प्रसाद पाने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा और लोग कतारबद्ध होकर प्रसाद पाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। खिचड़ी भोग पकाने के लिए ज्ञानवापी परिसर स्थित मिर्जापुर मठ के पास चूल्हा लगाया गया था। 

 

4 of 6
khicahdi - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर मंदिर की डायरी का भी विमोचन किया गया। मौके पर न्यास परिषद के अध्यक्ष अशोक द्विवेदी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस.एन.त्रिपाठी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। यह व्यवस्था कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने लागू की है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
khicahdi - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए यह एक नई पहल है। विश्वनाथ मंदिर का खिचड़ी से कोई खास सरोकार कभी नहीं रहा है, जबकि गोरक्षनाथ मंदिर, गोरखनाथ और खिचड़ी के बीच गहरा संबंध है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
khicahdi - फोटो : अमर उजाला
गोरक्षनाथ मंदिर में मकर संक्रांति को विशेष उत्सव मनाया जाता है। श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता है वो बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाते हैं और मंदिर प्रशासन की ओर से भक्तों के बीच खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जाता है। वहां यह मेला महीने भर तक चलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें