Varanasi News: काशी में मकर संक्रांति पर लाखों भक्तों ने गंगा स्नान और दान- पुण्य किया। इस दौरान काशी विश्वनाथ धाम और संकट मोचन समेत सभी मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही।
मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार को काशी में लाखों भक्तों ने गंगा घाटों पर पहुंचकर डुबकी लगाई। इस दौरान भक्तों ने गंगा स्नान के साथ ही दान- पुण्य किए। दशाश्वमेध, पंचगंगा व अस्सी समेत काशी के सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
2 of 6
मकर संक्रांति 2026
- फोटो : अमर उजाला
सूर्य नमस्कार करने के बाद भक्त जल लेकर काशी विश्वनाथ, संकट मोचन, दुर्गा मंदिर में दर्शन के लिए कतारबद्ध हो गए। घाटों की ओर जाने वाली गलियों में जाम जैसा हाल रहा। पंचगंगा घाट की तरफ जाने वाली सकरी गलियों में श्रद्धालुओं की कतार लग जाने से गलियों में भी जाम सी स्थिति देखने को मिल रही।
विज्ञापन
3 of 6
मकर संक्रांति 2026
- फोटो : अमर उजाला
सभी श्रद्धालु स्नान कर काल भैरव, काशी विश्वनाथ बड़ा गणेश अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे। घरों में पूरे शहर की छतों पर डीजे बजाकर पतंगबाजी की जा रही। पतंगबाजी सड़कों के साथ- साथ मैदानों और छतों पर भी दिखाई दे रही है।
4 of 6
मकर संक्रांति 2026
- फोटो : अमर उजाला
मणिकर्णिका घाट स्थित बाबा मसाननाथ मंदिर में बाबा मसाननाथ सेवा समिति की ओर से शृंगार हुआ। बाबा मसाननाथ का सुगंधित पुष्पों व रंग-बिरंगी पतंगों से आकर्षक शृंगार किया गया। पूजन-अर्चन के बाद बाबा को ढुंढा, लाई, पट्टी व विविध मिष्ठानों का भोग अर्पित किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
मकर संक्रांति 2026
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भव्य आरती हुई जिसमें सेवा समिति के अध्यक्ष चैनू प्रसाद गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-पाठ व आरती संपन्न कराई। आरती के बाद बाबा का प्रसाद सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।