वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित जेएचवी मॉल में दो लोगों की हत्या और दो की हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी 50 हजार के इनामी आलोक उपाध्याय को सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि आलोक उपाध्याय ने स्वीकार किया कि उसकी प्रेमिका की छोटी बहन को जेएचवी मॉल के प्यूमा शोरूम में काम करने वाला प्रशांत अग्रहरि परेशान करता था। जब उसने की शिकायत की तो प्रशांत ने उसे नौकरी से निकलावा दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
आलोक ने प्रशांत को समझाया तो उसने मारपीट की। इस पर आलोक की गर्लफ्रेंड ने उसे उकसाया तो वो अपने दोस्त ऋषभ और कुंदन के साथ जेएचवी मॉल पहुंचा। मॉल में काम करने वाले रूम पार्टनर रोहित सिंह ने तीनों को पिस्टल के साथ प्रवेश कराया। उसने पिस्टल निकाली तो शोरूम में मौजूद हर्षित तिवारी और बगल के शोरूम के विशाल सिंह सहित अन्य ने उसे जमकर मारापीटा।
विज्ञापन
3 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
इस बात पर ऋषभ और कुंदन ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। अगर उसके साथ मारपीट न होती तो उसके साथी गोली नहीं चलाते। बताते चलें कि पहले तो आलोक उपाध्याय ने बताया कि वो प्यूमा शोरूम में जूते खरीदने गया था। मनमाफिक डिस्कांउट न मिलने पर बात बिगड़ी। हालांकि जब उससे कड़ाई से पूछताछ पर उसने सच्चाई बताई।
4 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पुलिस ने आलोक के पिता अवधेश से पूछताछ की थी और मोबाइल जब्त किया था। इसके बाद अवधेश को मोबाइल देकर छोड़ दिया गया। आलोक अलग-अलग अज्ञात नंबरों से पिता से संपर्क करने लगा तो सर्विलांस के माध्यम से उसे ट्रेस किया गया। क्राइम ब्रांच की टीम आरा पहुंची तो पता लगा कि अवधेश और आलोक फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दोनों का पीछा कर क्राइम बांच की टीम पीडीडीयू नगर में ट्रेन में सवार हुई और कैंट स्टेशन पर छह थानों की फोर्स ने घेरा। ट्रेन के रुकने पर एक-एक बोगी की तलाशी शुरू हुई तो एस-5 बोगी के बाथरूम में आलोक मिला और उसी बोगी में ऊपर की बर्थ पर सोया हुआ उसका पिता मिला। आलोक को लेकर क्राइम ब्रांच प्रभारी जाने लगे तो धक्कामुक्की में अवधेश क्राइम ब्रांच प्रभारी के हाथ पर कूद गए और उन्हें मोच आई।
विज्ञापन
6 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जेएचवी मॉल में दोहरे हत्याकांड की सूत्रधार आलोक की प्रेमिका रही। गिरफ्तार रोहित के अनुसार प्रेमिका के उकसावे के बाद ही आलोक दो दोस्तों के साथ पिस्टल लेकर मॉल में आया था। इस दौरान मॉल में उसकी प्रेमिका भी मौजूद थी। आलोक की प्रेमिका कहां है और उस पर क्या कार्रवाई की जाएगी, इसे लेकर पुलिस मौन है। कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच के अनुसार आलोक से पूछताछ के साथ ही उसकी प्रेमिका की तलाश जारी है। तथ्य स्पष्ट होने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
7 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
आलोक ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद उसके दो दोस्तों ऋषभ और कुंदन ने जेएचवी मॉल से वरुणा पुल मोड़ के बीच स्थित होटलों के सामने की चहारदीवारी की झाड़ियों में पिस्टल फेंक दी थी। गिरफ्तारी के बाद देर शाम तक आलोक को लेकर क्राइम ब्रांच और कैंट थाने की पुलिस झाड़ियों में पिस्टल खोजती रही। आलोक ने बताया कि वारदात के बाद होटल रेडिसन के सामने पुलिस और उसका आमना-सामना हुआ था लेकिन वो अपने मुंह पर रुमाल रख कर भाग निकला था।
प्रारंभिक पूछताछ में आलोक ने बताया कि वो मॉल के पीछे के गेट से भागा और रमाडा होटल की दीवार फांद कर रेडिसन होटल के सामने पहुंचा। एक ऑटो रिजर्व कर वो चौकाघाट पहुंचा और फिर वहां से मुगलसराय गया। मुगलसराय से ट्रेन पकड़ कर आरा पहुंचा और रोजाना शहर बदल-बदल कर रह रहा था। आलोक के अनुसार उसकी प्रेमिका, रोहित, ऋषभ व कुंदन भी भागे थे लेकिन सब रास्ते में अलग-अलग हो गए। एकाध-दो बार बात हुई तो पता लगा कि ऋषभ और कुंदन कोलकाता में छिपे हुए हैं।