फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: धान की बालियों से सजा मां अन्नपूर्णा का दरबार, तस्वीरों में देखें- श्रद्धालुओं का उत्साह

Wed, 26 Nov 2025 03:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मां अन्नपूर्णा के 17 दिवसीय महाव्रत का उद्यापन बुधवार को हुआ। इस दौरान मां का दरबार धान की बालियों से सजाया गया। वहीं मां का एक दर्शन पाने के लिए श्रद्धालु बेताब दिखे। 
विज्ञापन
1 of 6
मां अन्नपूर्णा के 17 दिवसीय महाव्रत का उद्यापन - फोटो : अमर उजाला
मां अन्नपूर्णा के 17 दिवसीय महाव्रत का समापन बुधवार को हुआ। इस दौरान किसान अपने फसल की पहली धान की बाली मां को  अर्पित किए। इन दौरान मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालु मां का एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। तस्वीरों में देखें- झलकियां   
विज्ञापन

2 of 6
मां अन्नपूर्णा के 17 दिवसीय महाव्रत का उद्यापन - फोटो : अमर उजाला
धान की बलियों से सजा मां का दरबार 
मां अन्नपूर्णा के मंदिर में मां के साथ ही अन्य विग्रहों का भी धान की बालियों से शृंगार किया गया। काशी में स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर को कई कुंतल धान की बालियों से सजाया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
मां अन्नपूर्णा के 17 दिवसीय महाव्रत का उद्यापन - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में पूर्वांचल के किसानों ने अपनी पहली फसल की बालियां मां के चरणों में अर्पित की। 

4 of 6
मां अन्नपूर्णा के 17 दिवसीय महाव्रत का उद्यापन - फोटो : अमर उजाला
इस कठिन व्रत में भक्त 17 गांठ और 17 धागे धारण कर, पूरे 17 दिन केवल एक समय फलाहार (नमक‑रहित) ही ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मां अन्नपूर्णा के 17 दिवसीय महाव्रत का उद्यापन - फोटो : अमर उजाला
उद्यापन के दिन मंदिर परिसर को धान की बालियों से शृंगारित किया गया और मां अन्नपूर्णा को विशेष आरती एवं भोग अर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मां अन्नपूर्णा के 17 दिवसीय महाव्रत का उद्यापन - फोटो : अमर उजाला
महंत शंकर पुरी ने बताया कि इस परंपरा से अन्न‑धन की समृद्धि बनी रहती है। साथ ही भक्तों की मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें