फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के गढ़ में रोड शो कर रहे सीएम के छोटे भैया, देखें तस्वीरें

Sat, 25 Feb 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
सपा के स्टार प्रचारक सांसद धर्मेंद्र यादव के रोड शो - फोटो : अमर उजाला
सातवें चरण के चुनाव के लिए सपा के स्टार प्रचारक भी अब मैदान में कूद पड़े हैं। बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने शनिवार को शिवपुर, अजगरा और उत्तरी विधानसभाओं में रोड शो कर अखिलेश यादव सरकार के विकास कार्यों का गुणगान किया तो वहीं भाजपा की खिंचाई की। 
विज्ञापन

2 of 9
dharmendra yadav - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान फूलों से सजे मिनी ट्रक पर सवार धर्मेंद यादव सपा सरकार की पांच साल की उपलब्धियां गिना रहे हैं। वह जिले की तीन विधानसभाओं में रोड शो करेंगे। पहड़िया चौराहा, अकथा तिराहा नाला, पुराना आरटीओ, आशापुर चौराहा, चंद्रा चौराहा, रंगील दास चौराहा, लेढू़पुर, रुस्तमपुर पेट्रोल पंप, रंगील दास पोखरा तक जाएगा।
विज्ञापन

3 of 9
dharmendra yadav - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लखरांव, दीनापुर चौराहा, लखरांव राजभर बस्ती, गौरा बाजार, शंकरपुर, फू लपुर, मिल्कीपुर, पचरांव त्रिमुहानी होते हुए जाल्हूपुर में जनसभा के माध्यम से समाप्त रोड शो समाप्त होगा। रोड शो उत्तरी, शिवपुर और अजगरा विधानसभा से गुजरेगा।

4 of 9
dharmendra yadav - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सपा के किसी स्टार प्रचारक का पीएम के संसदीय क्षेत्र में यह पहला रोड शो है।  धर्मेंद्र ने सीएम अखिलेश यादव को विकास पुरुष बताया और उनके नाम पर वोट मांगे। कहा कि भाजपा तोड़ने वाली राजनीति कर रही है। उससे सावधान रहने की जरुरत है। 
विज्ञापन

5 of 9
dharmendra yadav - फोटो : अमर उजाला
शाम को रोहनिया में प्रत्याशी महेंद्र पटेल के समर्थन में जनसभा करेंगे। तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सपा के अर्दली बाजार स्थित कार्यालय पर बैठक की गई। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, जिला, महानगर इकाई के पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन

6 of 9
dharmendra yadav - फोटो : अमर उजाला
सपा के आग उगलने वाले अमर सिंह और सपा के सांसद अमर सिंह शुक्रवार की रात एक ही होटल में ठहरे। अमर सिंह दोपहर में ही छावनी क्षेत्र स्थित होटल मादिन पहुंच गए थे। होटल में ही उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की थी। वहीं धर्मेंद्र यादव शाम को इसी होटल में पहुंचे। 
विज्ञापन

7 of 9
सपा के स्टार प्रचारक सांसद धर्मेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नोटबंदी का जख्म और झूठे वादे करने वालों को जनता इस बार सबक सिखाएगी। जिले में शनिवार को पहला ऐसा मौका था तब सपा का कोई बड़ा नेता प्रचार के लिए निकला था। उत्साहित सपाई भी झूमकर सड़कों पर निकले। वहीं रोड शो में कांग्रेसियों की तदाद काफी कम रही। 

8 of 9
सपा के स्टार प्रचारक सांसद धर्मेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा के स्टार प्रचारक धर्मेंद्र यादव ने शनिवार को रोड शो के पूर्व पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीजेपी के लोग प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे है । पीएम नेरंद्र मोदी ने काशी को क्योटो के नाम पर ठगा है। बनारस में मेट्रो की परियोजना की पहल प्रदेश सरकार ने की है। मायावती मुस्लिम मतदाता के बारे में तय नहीं कर सकतीं की वो कहा वोट देंगे। 
विज्ञापन

9 of 9
सपा के स्टार प्रचारक - फोटो : अमर उजाला
कसाब वाले बयान पर प्रतिक्रिया दते हुए कहा कि भाजपा का मानसिक स्तर बहुत नीचे आ गया है। राजनीतिक दलों के नाम को आतंकियों के नाम से जोड़ना दुखद है। मैंने साइकिल और सपा से राजनीति शुरू की और हमेशा नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ ही रहूंगा। वह हम सभी के संरक्षक थे और रहेंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें