shiv temple
- फोटो : amar ujala
बलिया जिले में बालेश्वर मंदिर, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर, महावीर घाट स्थित शिव मंदिर तथा नगर से सटे निधरिया स्थित पंच मंदिर प्रमुख शिव स्थान है। महाशिवरात्रि के मद्देनजर नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर व गोला रोड स्थित कैलाश धाम, मिड्ढी के शिव मंदिर, महावीर घाट स्थित शिव मंदिर तथा नगर से सटे निधरिया स्थित पंच मंदिर से भव्य शिव बरात निकालने की मान्यता है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के नारायनपुर स्थित मुक्तिनाथ मंदिर, असेगा स्थित शिव मंदिर, रसड़ा स्थित श्रीनाथ मंदिर, मिड्ढा स्थित शिव मंदिर, छाता स्थित छितेश्वर नाथ मंदिर, सहतवार कस्बा स्थित पंच मंदिर, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ मंदिर, कुकुरहा स्थित तिलेश्वर नाथ, ब्यासी स्थित हरिहर नाथ आदि मंदिर भी प्रमुख है।