उज्जैन से काशी के बीच चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस का हमसफर कोच उत्तर रेलवे के व्यासनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया है। आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने शनिवार को कोच का निरीक्षण किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सुरक्षा और सुविधाओं से लैस कोच में यात्रियों को उनके मंजिल की जनकारी अनाउसमेंट और एलईडी स्क्रीन के जरिए दी जाएगी। इसके लिए हर कोच में दो स्पीकर और एलईडी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कोच के प्रवेश द्वार पर आमने-सामने दो सीसीटीवी कैमरे हमेशा यात्रियों को सुरक्षा का एहसास कराएंगे। बाथरूम में नवजात बच्चों के लिए अगल से बेबी पॉट बनाएं गए है।
4 of 5
सीट भी अन्य बोगी के अपेक्षा इस कोच की काफी आराम दायक है। हर बर्थ पर चार्जिंग पॉइंट बनाएं गए हैं। काशी से उज्जैन के बीच प्रमुख स्थानों की जानकारी भी यात्रियों को अनाउसमेंट के ज़रिए दी जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार 20 फरवरी को इस ट्रेन के संचालन को रेलवे बोर्ड हरि झंडी दे सकता है। तेजस की तर्ज पर चलने वाली इस ट्रेन में शुद्ध शाकाहारी भोजन यात्रियों को परोसा जाएगा।