फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Purnima 2024: काशी में माघ पूर्णिमा पर करीब 2 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, तस्वीरों में देखें उत्साह

Sat, 24 Feb 2024 11:33 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Magh Purnima 2024 : माघ पूर्णिमा पर काशी के गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से स्नानार्थियों की भीड़ गंगा घाटों पर पहुंचती रही। 11 बजे तक करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने काशी के गंगा घाटों पर स्नान किया। 
विज्ञापन
1 of 5
माघ पूर्णिमा 2024 पर काशी में उमड़ी स्नानार्थियों की भीड़ - फोटो : उज्ज्वल गुप्ता
उदया तिथि में माघ पूर्णिमा का पर्व शनिवार यानी आज मनाया जा रहा है। इस अवसर पर वाराणसी के घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भोर से भीड़ लगी रही। गंगा घाटों पर स्नानार्थियों के आने का सिलसिला जारी है। आसपास के जिलों से किसानों और ग्रामीणों का रेला ट्रेन और बसों से लगातार आ रहा है। आसपास के इलाकों से आस्थावान पैदल भी पहुंच रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में तस्वीरों में देखें भक्तों की भीड़...

विज्ञापन

2 of 5
magh purnima 2024 - फोटो : उज्ज्वल गुप्ता
शनिवार को सुबह लोगों ने भारी संख्या में गंगा घाटों पर स्नान किया। माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के साथ ही माघ मास का समापन भी आज हो जाएगा। इसके साथ ही माघ मास के अनुष्ठान पर भी विराम लग जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
magh purnima 2024 - फोटो : उज्ज्वल गुप्ता
काशी में गंगा के साथ ही गंगा गोमती के तट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ें। माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए सुबह में 51 मिनट का सर्वोत्तम मुहूर्त रहा।

4 of 5
magh purnima 2024 - फोटो : उज्ज्वल गुप्ता
काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि माघ पूर्णिमा आज शाम को 5:59 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि में माघी पूर्णिमा का स्नान, दान और अनुष्ठान सुबह से किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
magh purnima 2024 - फोटो : उज्ज्वल गुप्ता
आचार्य ने बताया कि मघा नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा पर स्नान, दान और पुण्य का विशेष महत्व है। स्नान और दान के लिए सुबह 5:11 बजे से सुबह 6:02 बजे तक का मुहूर्त सर्वाधिक शुभ रहा। इसके बाद भी स्नान का सिलसिला जारी है। 

सभी फोटो/वीडियो: उज्ज्वल गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें