फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ दिन बाद मां विंध्यवासिनी के जयकारों संग खुला माता का दरबार, आज से आम श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

Mon, 29 Jun 2020 01:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 5
मध्यान आरती के बाद खुले मां विंध्यवसिनी मंदिर के पट। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना के चलते तीन महीने से भी ज्यादा समय से बंद चल रहे मां विंध्यवासिनी का दरबार रविवार को दोपहर की आरती के बाद 1:30 बजे खोल दिया गया। पहले दिन पंडा समाज ने दर्शन-पूजन किया। सोमवार से मां के दरबार में सभी लोग दर्शन-पूजन कर सकेंगे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक, नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह व कार्यकारिणी के सभी 19 सदस्य मौजूद रहे। विंध्य पंडा समाज की ओर से शनिवार से 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
मां विंध्यवासिनी
दरअसल, कोरोना संक्रमण को देखते हुए लगातार 20 मार्च से मंदिर बंद चल रहा था। 100 दिन बाद विंध्य वासियों के लिए रविवार को मंदिर के पट खोल दिए गए। इसके बाद स्थानीय लोग दर्शन पूजन करने लगे। सोमवार को मंगला आरती के बाद मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे।

4 of 5
इसके लिए विंध्य पंडा समाज एवं जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां विंध्यवासिनी।
मंदिर पहुंचने के लिए चार प्रमुख मार्गों का चयन किया गया है जिनमें सदर बाजार, पुरानी वीआईपी, नई वीआईपी एवं जयपुरिया गली है। इन चारों रास्तों में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें