फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- मार्च के अंत में एलपीजी के दाम कम होने की उम्मीद

Sun, 28 Feb 2021 05:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सीएनजी नाव के ट्रायल रन का शुभारंभ किया। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एलपीजी के दाम मार्च माह के अंत में कम होने शुरू हो जाएंगे। ईंधन उत्पादक देशों से इस बारे में वार्ता भी चल रही है। मार्च अंत तक होली के बाद एलपीजी कीमतों में गिरावट के बाद जनता को राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। कोरोना के चलते खपत कम होने से ईंधन उत्पादक देशों ने उत्पादन घटाया था लेकिन अब हालात सामान्य हुए तब पर भी उत्पादन में बढ़ोतरी नहीं हुई। लिहाजा एलपीजी की खपत बढ़ी और उत्पादन की कमी के चलते कीमतों में बढ़ोतरी हुई। हालांकि अब मार्च के अंत और अप्रैल के शुरूआती सप्ताह में एलपीजी के दाम पर नियंत्रण संभव है।
विज्ञापन

2 of 5
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : ANI
खिड़किया घाट से सीएनजी नाव का ट्रायल रन
गंगा में सीएनजी नाव के ट्रायल रन का शुभारंभ शनिवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीएनजी गैस भर कर किया। इस दौरान खिड़किया घाट पर उन्होंने घोषणा की कि इस अत्याधुनिक स्टेशन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद करेंगे। गंगा में सीएनजी नाव चलने से प्रदूषण कम होगा, वहीं नाविकों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना की शुरुआत काशी से हुई थी और अब सीएनजी से नाव चलने के कारण यह योजना टेक्निकली मां गंगा के अंदर भी पहुंच गई है।
विज्ञापन

3 of 5
रविदास में मंदिर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
सीएनजी से चलने वाली नाव का टेक्निकल टेस्ट हुआ है। जल्द ही प्रधानमंत्री इस योजना का बड़े पैमाने पर लोकार्पण करेंगे। विश्व के आकर्षण का केंद्र काशी में प्रधानमंत्री की योजना के अनुरूप इसे और सुंदर बनाया जा रहा है।

4 of 5
अंधरापुल स्थित फुटवियर की दुकान से खरीदी चप्पल। - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि खिड़किया घाट का काशी की विरासत के अनुरूप विकास किया जा रहा है। यहां चिल्ड्रेन पार्क, मेडिटेशन पार्क, फूड प्लाजा, नौका विहार की सुविधा सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। काशी स्मार्ट सिटी बनाने में स्मार्ट सिटी कारपोरेशन, एनबीसीसी, इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड, ईआईएल भी योगदान दे रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर पर मत्था टेका और अधिकारियों संग खिड़किया घाट का निरीक्षण करने के बाद नौका से ही विश्वनाथ कॉरिडोर को भी निहारा। वहीं, सर्किट हाउस में संबंधित विभागों के अधिकारियों संग केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने बैठक व कार्यों की प्रगति समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : ANI
पत्रकारों से रूबरू केंद्रीय मंत्री ने एलपीजी की कीमतों पर कहा कि ईंधन उत्पादक देशों में अमेरिका के संयुक्त सचिव, रशिया, यूएई, कतर, कुवैत से ईंधन उत्पादकता बढ़ाने को लेकर सार्थक वार्ता चल रही है। यह संकट का दौर है, हम भी चाहते हैं कि लोगों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। कोरोना के चलते पूरा विश्व परेशान रहा है। यूरोपीय देशों ने बिजनेस को ध्यान दिया लेकिन हमने देशवासियों की जान को ध्यान में रखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें