फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश-माया ने इन बड़े आरोपों से मोदी सरकार को घेरा, कहा- खत्म होगी गुरु-चेले की जुगलबंदी

Wed, 15 May 2019 07:16 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश को सम्मानित करते अतुल राय के भाई - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले की घोसी लोकसभा प्रत्याशी अतुल राय के समर्थन में बुधवार को भुजौटी में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने महागठबंधन पहुंचा। इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के साथ कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 5
जनसभा में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अपने संबोधन में मायावती ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी गलत नीतियों के चलते आज सत्ता से बाहर है, वहीं कांग्रेस की राह पर नरेंद्र मोदी भी चल पड़े हैं। मोदी ने भी जनता को धोखा देने का काम किया है। ऐसे में अब मोदी का भी सत्ता से बाहर होने का समय आ गया है। नरेंद्र मोदी का जनता को छलने का काम अभी भी जारी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि वह रोज अपनी जाति बदलते हैं। मायावती ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी कागजी बनावटी और दिखावटी रूप में पिछड़ी और पिछड़ी जात बन रहे हैं, जबकि असल में वास्तविकता यह है कि वह गुजरात के फारवर्ड समाज से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन जात बदलकर वह वहां के पिछड़ों का भी हक मारने से भी मोदी बाज नहीं आए।
विज्ञापन

3 of 5
जनसभा में जुटे समर्थक - फोटो : अमर उजाला
मायावती ने कहा कि मोदी को इस बार जनता सबक सिखाएगी। 23 मई के बाद गुरु और चेले की जुगल बंदी खत्म हो जाएगी। भाजपा सरकार ने बिना तैयारी के नोटबंदी करने के बाद जीएसटी लागू किया। इससे देश में गरीबी के साथ बेरोजगारी तो बड़ी ही, साथ ही देश की अर्थव्यवस्था भी चरमरा चुकी है। देश की सीमाओं को असुरक्षित बताते हुए मायावती ने कहा इस सरकार में सबसे ज्यादा जवान शहीद हुए। भाजपा सरकार जवानों की शहादत पर राजनीति कर उसे इस चुनाव में भुनाने का काम कर रही है।

4 of 5
जनसभा में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश की जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आई भाजपा से हिसाब लेने का समय आ गया है। सभी वादे झूठे साबित हुए हैं। किसानों, नौजवानों, बुनकरों, बेरोजगारों और मजदूरों को झूठे सपने दिखाकर मोदी ने सत्ता हासिल की। कभी चाय वाला तो कभी चौकीदार बनकर जनता को ठग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखिलेश-मायावती ने मऊ में जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि यह ऐसे चौकीदार हैं कि इनके राज में देश का धन लेकर इनके लोग विदेशों को चले जाते हैं। देश के तथाकथित कई पूंजीपति देश छोड़कर फरार हो चुके हैं। भाजपा जुमले बाजों की सरकार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें