फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में मोदी सर ने ली र्कायकर्ताओं की क्लास, राजनीति को लेकर बताईं बड़ी बातें

Sat, 27 Apr 2019 03:52 PM IST
Sayali Maurya पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
सोशल मीडिया में झूठे तथ्यों को वायरल करने, एक-दूसरे की खिल्ली उड़ाने और दुष्प्रचार के इस दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को राजनीतिक शुचिता का पाठ पढ़ाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने नामांकन से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी ने बेहद साफगोई से समझाया कि राजनीति के चक्कर में आपसी संबंध न खराब करें, बल्कि दूसरे दलों से जुड़े लोगों से दोस्ती और भाईचारा बढ़ाएं और उनका सम्मान करें। प्रत्याशी किसी भी दल के हों, वे आदरणीय हैं और लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री बीते पांच सालों में काशी में भाजपा कार्यकर्ताओं से कई बार रूबरू हुए, मगर शुक्रवार को छावनी क्षेत्र स्थित होटल के प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं से वह राजनीति विज्ञान के आदर्श शिक्षक के तौर पर मुखातिब हुए।

4 of 5
करीब 45 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने चुनाव प्रचार की बारीकियां, बूथ मैनेजमेंट और सहज तरीके से जीवन जीने के गुर बताए। उन्होंने कहा कि हमें किसी को हराने में समय खराब नहीं करना है, बल्कि सेवा और समर्पण के भाव से लोगों का दिल जीतना है। यदि हम दिल जीतेंगे तो वह हमारे दल को जिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति में प्रेम, दोस्ती और भाईचारा जैसी चीजें खत्म हो रही हैं, हमें इन्हें वापस लाना है। न्यूज चैनल और अखबार के दफ्तर में हम दूसरे दलों के लोगों के साथ चाहे जितना तू-तू, मैं-मैं कर लें, लेकिन व्यावहारिक जीवन में एक-दूसरे के दोस्त बनें। मोदी या प्रतिस्पर्धी मायने नहीं रखते हैं, हमारे लिए लोग महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें