फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार के आखिरी दिन 'निरहुआ' ने किया रोड शो, तस्वीरों में देखें समर्थन करने पहुंचीं आम्रपाली दुबे

Sat, 11 May 2019 09:46 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
'निरहुआ' के रोड शो में शामिल आम्रपाली दुबे - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के आजमगढ़ प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' शुक्रवार को आजमगढ़ में चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले अपना आखिरी रोड शो किया। 'निरहुआ' ने रोड शो निकालकर अन्य दलों को अपनी ताकत का एहसास कराया। निरहुआ के रोड शो की तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 6
भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के रोड शो के दौरान भोजपुरी स्टारों की पूरी फौज मैदान में उतरी थी। भोजपुरी सिने तारिका आम्रपाली दुबे धूप की परवाह किए बगैर खुली गाड़ी में लोगों का अभिवादन करती नजर आईं। रोड शो में शामिल होने के लिए भोजपुरी स्टार पवन सिंह हेलीकॉप्टर से पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 6
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाने के लिए दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की ओर से शुक्रवार की सुबह नौ बजे केंद्रीय कार्यालय से रोड शो निकाला गया। रोड शो के दौरान खुली गाड़ी पर सवार निरहुआ के साथ भोजपुरी सिने स्टार आम्रपाली दुबे भी मौजूद थी। कड़ी धूप की परवाह किए बगैर वह चेहरे पर मुस्कान लपेटे लोगों का अभिवादन कर रही थी। 

4 of 6
रोड शो केंद्रीय कार्यालय से निकलकर भवरनाथ, कप्तानगंज, महराजगंज, परशुरामपुर, बिलरियागंज, मालटारी, जीयनपुर, मुबारकपुर, सठियांव, जहानागंज, इटौरा मोड़, चक्रपानपुर, सिंहपुर, मेंहनगर, तरवां होते हुए मेहनाजपुर पहुंचकर संपन्न हुआ। 
विज्ञापन

5 of 6
सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार रोड शो में शामिल होने के लिए भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ के खेल मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। वहां से वह चार पहिया वाहन में सवार होकर जीयनपुर पहुंचे और रोड शो में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आम्रपाली दुबे और पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला
पवन सिंह ने कहा कि भीड़ देखकर लग रहा है कि 'निरहुआ' यहां से जीत हासिल करेंगे। यहां की जनता उनको सर आंखें पर बैठा रही है। अब उनकी जीत कोई नहीं रोक सकता। आम्रपाली दुबे ने कहा कि पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री चाहती है कि 'निरहुआ' चुनाव जीत कर आए। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' स्ट्रांग पॉलिटिकल व्यू रखने वाले इंसान हैं। गोरिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार रोड शो के दौरान दिनेश लाल यादव, आम्रपाली और पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें