चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर
- फोटो : Google
नीरज शेखर एक उपचुनाव और दो आम चुनाव यहीं से जीते। 2014 की मोदी लहर में भाजपा के भरत सिंह से हारने के बाद नीरज को राज्यसभा में भेज दिया गया था। इस बार न तो उनको टिकट दिया गया और न ही उनकी पत्नी सुषमा शेखर को टिकट दिलाने की कोशिश कारगर हुई। चालीस वर्ष बाद यह पहला अवसर है, जब चंद्रशेखर के परिवार का सदस्य सीट से चुनाव नहीं लड़ रहा है। दूसरी ओर टिकट काटे जाने के बाद कुछ लोग नीरज के वजूद पर ही सवाल उठाने लगे हैं।