फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव की संपत्ति पर 'निरहुआ' के प्रस्तावक ने जताई आपत्ति, ये है पूरा मामला

Wed, 24 Apr 2019 08:40 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
आजमगढ़ संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव की संपत्ति को लेकर बवाल मच गया है। 'निरहुआ' के प्रस्तावक ने शपथ पत्र में दी गई संपत्ति की सूचना पर आपत्ति जताई है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 6
भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाल भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के प्रस्तावक हैं। श्रीकृष्ण पाल का आरोप है कि अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी की संपत्ति को लेकर झूठ बोला है। श्रीकृष्ण पाल ने बताया कि अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव में दाखिल शपथ पत्र में साकिन मुचहरा सैफई इटावा में क्रय की गई भूमि रकबा 17.93 एकड़ का मूल्य 14.96 लाख बताया है।
विज्ञापन

3 of 6
जबकि विधान परिषद चुनाव 2012 में अखिलेश यादव ने इसी भूमि का मूल्य 17.53 लाख दिखाया था। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव ने इस भूमि की कीमत 17.53 लाख ही दिखाई थी। श्रीकृष्ण पाल का कहना है कि यह जानबूझ कर की गई गलती है। जमीन की वैल्यू बढ़ती है, इसे घटा कर दिखाया गया है। फिलहाल स्वयं और पत्नी डिंपल की संपत्ति को लेकर अखिलेश फंस गए हैं। अब इस पर फैसला आरओ शिवाकांत द्विवेदी को लेना है।

4 of 6
बता दें कि इटावा जनपद के सैफई गांव निवासी अखिलेश यादव की कुल आय वित्तीय वर्ष 2017-18 की आयकर विवरणिका के अनुसार 84 लाख 83 हजार 63 रुपये है। वहीं, अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव की वित्तीय वर्ष 2017-18 की आयकर विवरणिका के मुताबिक डिंपल यादव की कुल आय 61 लाख 45 हजार 73 रुपये है।
विज्ञापन

5 of 6
अचल संपत्ति की बात करें तो अखिलेश यादव के पास 16 करोड़ 90 लाख 21 हजार 941 रुपये कीमत की अचल संपत्ति है। उधर डिंपल यादव 9 करोड़ 30 लाख 20 हजार एक रुपये कीमत के अचल संपत्ति की मालकिन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इतनी संपत्ति और आय होने के बावजूद अखिलेश यादव पर बैंक, वित्तीय संस्थाओं और अन्य से कुल 14 लाख 26 हजार 500 रुपये का कर्ज है। वहीं, उनकी पत्नी डिंपल यादव 14 लाख 26 हजार 500 रुपये की कर्जदार हैं। दोनों पति-पत्नी के ऊपर किसी भी प्रकार का कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। ये विवरण अखिलेश यादव ने नामांकन पत्र में दिया था। वहीं, 'निरहुआ' पर एक आपराधिक मुकदमा दर्ज होने के चलते उन्हें दोबारा नामांकन पत्र दाखिल करना पड़ा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें