123 वर्ष के वृद्ध स्वामी शिवानंद लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक बनना चाहते हैं। उन्होंने पीएम से मिलने की भी इच्छा व्यक्त की है। भाजपा इवेंट सेल की ओर से शिवानंद आश्रम में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में स्वामी शिवानंद ने बताया कि उन्हें 25 अप्रैल को कोलकाता जाना था, लेकिन उन्होंने रिजर्वेशन कैंसिल करा लिया है, क्योंकि 25 और 26 अप्रैल को पीएम मोदी वाराणसी में है। वे उनसे मिलना भी चाहेंगे। उन्होंने अपील की कि चुनाव में सभी देशवासी मताधिकार का जरूर प्रयोग करें।