हाय रे नख़रा तेरा नी, अंख नाल अंखिया मिला के, तेरे नाल नचा वे। इन पंजाबी गीतों की धुन पर मस्ती और उल्लास का रंग खूब चढ़ा। पटियाला सलवार कुर्ते और परांदे में सोणी कुड़ियों ने मस्ती का रंग जमाया तो सूट बूट और पगड़ी बांधे गबरू जवानों में भी भांगड़ा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। ये नजारा था बनारस के महमूरगंज स्थित शगुन लॉन का। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 9
लोहड़ी 2018
- फोटो : अमर उजाला
शगुन लॉन में भारत विकास परिषद काशी की ओर से लोहड़ी के ये विविध रूप देखने को मिले।
विज्ञापन
3 of 9
लोहड़ी 2018
- फोटो : अमर उजाला
लोहड़ी दे रंग, नवे साल दे में परिषद के सदस्यों ने पूरी मौज मस्ती के साथ पंजाब की संस्कृति को आत्मसात किया।
4 of 9
लोहड़ी 2018
- फोटो : अमर उजाला
लोहड़ी के आग के फेरे लेकर सदस्यों ने विधि विधान से पूजा भी की और ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचे।
विज्ञापन
5 of 9
लोहड़ी 2018
- फोटो : अमर उजाला
लॉन की सजावट कुछ ऐसी थी कि मानो पूरा पंजाब ही उतर आया हो।
विज्ञापन
6 of 9
लोहड़ी 2018
- फोटो : अमर उजाला
कहीं जोड़ियां बुलट पर सेल्फी लेती नज़र आईं तो कहीं सजे धजे ट्रैक्टर पर।
विज्ञापन
7 of 9
लोहड़ी 2018
- फोटो : अमर उजाला
नीलू मिश्रा और आनंद मिश्रा की जोड़ी ने भी धमाल मचाया। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी अपने डांस का दम दिखाया।