अपने आध्यात्मिक ज्ञान का पूरी दुनिया में लोहा मनवाने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती वाराणसी में शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। स्वामी विवेकानंद की जंयती पर बीएचयू की तरफ से राष्ट्रीय युवा यात्रा का आयोजन किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 7
राष्ट्रीय युवा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
यात्रा विश्वविद्यालय परिसर के एग्रीकल्चर ग्राउंड से निकल कर आईपी विजया होते हुए अस्सी घाट पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान लोगों में काफी जोश देखने को मिला। लोग ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा में आगे बढ़ रहे थे। राष्ट्रीय युवा यात्रा में स्वामी विवेकानंद की झांकियां सजाई गई थी। यात्रा में काफी संख्या में छात्र व छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन
3 of 7
राष्ट्रीय युवा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
पिछली बार यात्रा के आयोजन को पुलिस-प्रशासन ने सहमति नहीं दी थी। इस बार यात्रा कार्यक्रम को मंजूरी मिल गई लेकिन बीएचयू में गत दिनों हुए बवाल को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी के जवान यात्रा पर नजर बनाए रहे।
4 of 7
राष्ट्रीय युवा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
शहर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने को लेकर प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
5 of 7
राष्ट्रीय युवा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गयी कि किस तरह से विवेकानंद बताए रास्तों पर चलकर लोग अपने को दुख और अज्ञानता रुपी अंधकार से दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
राष्ट्रीय युवा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
स्वामी विवेकानंद की संध्या पर भी कई आयोजन हुए। जिसमें स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। बताया गया कि स्वामी विवेकानंद को बिना पढ़े भारतवर्ष को नहीं जाना जा सकता है। पूरी दुनिया में भारत के प्रति जो धारणा बनी उसमें स्वामी विवेकानंद का महत्वपूर्ण योगदान है।
स्वामी जी ने शिकागो धर्म सम्मेलन में जहां भारत के गौरव को पूरी दुनिया को बताया वही नौजवानों को भारतीय, भारतीयता और अपनी वेदांत संस्कृति का संबंध बताकर पूरी दुनिया में भारत के बारे में सोचने को मजबूर कर दिया। स्वामी विवेकानंद ने दुनिया में भारत के महान हिंदू संन्यासी के रूप में पहचान बनाई।