फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतोत्सव पर अक्षरा सिंह ने जब गाया, मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर, फिर तो मत पूछिए.....

Thu, 30 Jan 2020 12:11 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
मंच पर प्रस्तुति देतीं भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह - फोटो : amar ujala
संगीत का जादू वैसे तो हर उम्र के लोगों के सिर चढ़कर बोलता है, शायद ही कोई ऐसा हो जो इसके असर से दूर हो। हां, ये बात और है कि युवा अपनी दीवानगी खुलकर जाहिर करते हैं, तो और लोग धीमे-धीमे ही सही लेकिन अपने तरीके से आनंद लेते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
मंच पर प्रस्तुति देतीं भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह - फोटो : amar ujala
जब बात आ जाए भोजपुरी सिनेमा और उनसे जुड़े कलाकारों के लाइव कंसर्ट का तो फिर समझ लीजिए की दीवानगी की सारी हदें पार हो जाती हैं। युवा वर्ग हर बंदिशों से बेपरवाह ऐसे कार्यक्रमों में कलाकारों के मंच पर आने से लेकर और कार्यक्रम खत्म होने तक अपनी खुशी का इजहार वन्स मोर करके, कभी सीटी बजाकर तो कभी किसी और तरीके से करता ही रहता है।
 
 
विज्ञापन

3 of 8
मंच पर प्रस्तुति देतीं भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह - फोटो : amar ujala
भोले-भंडारी की नगरी काशी तो अपने-आप में संगीत की सभी विधाओं के पारगंत लोगों का निवास स्थान या सभी को प्रिय है। ऐसे में यहां की हर गली-हर मोहल्ले में भोजपुरी संगीत बजता सुनाई दे जाएगा। ऐसी दीवानगी भोजपुरी की स्टार अक्षरा सिंह और रितेश पांडेय ने बुधवार को बीएचयू के बिड़ला छात्रावास के एक कार्यक्रम में भी महसूस की।

4 of 8
मंच पर प्रस्तुति देतीं भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह - फोटो : Amar Ujala
वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में बीएचयू में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह और गायक रितेश पांडेय ने अपने गीतों से छात्रों को झूमा दिया।
विज्ञापन

5 of 8
मंच पर प्रस्तुति देतीं भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह - फोटो : Amar Ujala
बिड़ला छात्रावास के छात्रों की ओर से छात्रावास के सामने ग्राउंड में हुए इस कार्यक्रम में पूरा आयोजन स्थल खचाखच भरा रहा। रितेश ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति कर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
मंच पर प्रस्तुति देतीं भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय - फोटो : amar ujala
छात्रों की मांग पर रितेश ने बम बम बोल रहा है काशी की प्रस्तुति की तो पूरा ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद अक्षरा सिंह जैसे ही मंच पर चढ़ी तो छात्रों ने हाथ उठाकर उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन

7 of 8
खचाखच भरा मैदान - फोटो : amar ujala
अक्षरा ने राजा के सोझा सब लागे फीका..., बल्ब बूता द कीली लगा द, राजा के सोझा सब लागे फीका,बल्ब बूटा द किलि लगा द, मेरे रसके कमर तूने पहली नजर आदि गीतों से समां बांध दिया।
विज्ञापन

8 of 8
खचाखच भरा मैदान - फोटो : amar ujala
रितेश पांडेय ने भक्ति गीत या देवी सर्वेतु सु मातृ रूपे से शुरुआत की उसके बाद मुख्य रूप से बम बम बोल रहा हैं काशी। मंच संचालक प्रभुनाथ दाढ़ी ने बीच-बीच में छात्रों को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें