सीएम ने कहा कि गंगा को स्वार्थ का जरिया बना दिया गया है। घरों का कचरा, गंदगी, निर्ममता के साथ गंगा में फेंका जा रहा है। कहा कि गंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ ही विकास योजनाओं को भी मूर्तरूप दिया जा रहा है। यात्रा गांव-गांव शहर-शहर निकल रही है।