देश की सत्ता की बुलंदियों पर पहुंची भाजपा के शीर्ष नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान काशी में डूबते और उगते सूर्य को निहारा। कार्तिक पूर्णिमा की चांदनी रात में गंगा के जिस खिड़किया घाट पर उन्होंने अपने जन्मदिन पर दीये जलाए थे, उसी घाट पर रविवार की सुबह उन्होंने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक कर राष्ट्र-समाज की उन्नति की कामना की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 7
advani
- फोटो : अमर उजाला
आडवाणी सुबह 5:30 बजे अपनी पुत्री प्रतिभा के साथ खिड़किया घाट पहुंचे। 6:08 बजे सूर्योदय को उन्होंने निहारा। इसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान उन्होंने काशी से जुड़ी बचपन की यादें ताजा कीं। बेटी के अलावा आसपास के मौजूद लोगों से उन्होंने तब की स्मृतियों को साझा किया जब बचपन के दिनों में वह इस तीर्थनगरी में आए थे।
विज्ञापन
3 of 7
advani
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि जब मैं छोटा था तब अपने दादा- दादी, माता- पिता के साथ काशी आया था। उन्हीं की कृपा से पूरे भारत के तीर्थों का दर्शन कर सका। वह कुछ देर अतीत-और वर्तमान की तुलना करते रहे। बोले, यहां मैंने अपना जन्म दिन मनाकर काशी के सूर्यास्त और उदय दोनों का दर्शन कर अपने जीवन को धन्य कर लिया।
4 of 7
advani
- फोटो : अमर उजाला
वह करीब घंटे भर घाट पर रहे। इसके बाद सर्किट हाउस चले गए। इस मौके पर महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा, समाजसेवी किशन कुमार जालान के अलावा कुछ अफसर मौजूद थे। इसके बाद वह सर्किट हाउस चले गए। फिर 10:30 बजे वह विश्वनाथ के दरबार पहुंचे। वहां करीब 20 मिनट तक उन्होंने गर्भगृह में बाबा का रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
5 of 7
advani
- फोटो : advani
पं. राकेश पारासर के आचार्यत्व में पांच वैदिक विद्वानों ने अभिषेक कराया। बाबा के दर्शन के बाद मंदिर के सफाई पर्यवेक्षक योगेंद्र गर्ग ने उन्हें अंगवस्त्रम, बाबा विश्वनाथ का चित्र, भस्म, चंदन और प्रसाद भेंट किया। इस दौरान वह बाबा के स्वर्ण शिखर को अपलक निहारते रहे। यहां उनके साथ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य मौजूद थे।
विज्ञापन
6 of 7
advani
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी दो दिवसीय धार्मिक और आध्यामिक दौरे पर काशी आए। उनके आगमन पर जो सर्किट हाउस मंत्रियों, सांसद से भर जाता था वह रविवार को खाली रहा। उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस और अधिकारियों के अलावा भाजपा की ओर से इक्का दुक्का लोग ही पहुंचे।
सुबह दर्शन पूजन के बाद आडवाणी की बेटी प्रतिभा ने चौक में साडि़यों की खरीदारी की। तकरीबन दो घंटे तक चौक में बनारसी साडि़यों की एक से बढ़कर एक वेरायिटी देखी। इसके बाद मनपसंद साडि़यां खरीदकर वापस सर्किट हाउस आ गई।