फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में इस सीजन का फैशन ट्रेंड बना कुर्ती संग स्कर्ट की मैचिंग

Wed, 19 Jul 2017 12:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
kurti - फोटो : अमर उजाला
फैशन वही जो लोगों को पसंद आए, आपको नया लुक दे और लोगों की भीड़ से आपको अलग हटकर खड़ा करे। यही वजह है कि इस समय कुर्ती संग स्कर्ट की मैचिंग का फैशन युवतियों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
 
विज्ञापन

2 of 5
kurti - फोटो : अमर उजाला

कुर्ती के साथ जींस, लैगिंग्स और प्लाजो का वक्त धीरे धीरे जहां पीछे जा रहा है, वहीं स्कर्ट का मैचिंग फैशन में आ रहा है।  कुर्ती के साथ स्कर्ट की मैचिंग ब्रांडेड से लेकर बुटीक तक में प्रयोग की जा रही है और न सिर्फ युवतियां बल्कि महिलाएं भी खासा पसंद कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
kurti - फोटो : अमर उजाला
डब्ल्यू, बीबा, रंगमंच, इस प्रयोग को खासा पसंद किया जा रहा है। डब्ल्यू, बीबा, ऑरेलिया जैसे ब्रांड में भी ये मैचिंग खास तौर से डिमांड में है। कुर्ती और स्कर्ट का ये कॉम्बिनेशन कैजुअल वियर के साथ ट्रेडिशनल लुक दे रहा है। यही वजह है कि ये मैचिंग तीज त्योहार संग शादी ब्याह और पार्टी की रौनक बना हुआ है। 
 

4 of 5
kurti - फोटो : अमर उजाला
पहडि़या निवासी ज्योति सिंह का कहना है कि किटी पार्टी, बर्थ डे पार्टी, लेडीज संगीत वगैरह में इस पहनावे को खास तौर पर पसंद किया जा रहा है। एथनिक लुक के लिए इसके साथ हैवी दुपट्टा भी लिया जा सकता है।  एमए की छात्रा शोभा का कहना है कि स्कर्ट का पूरा लुक खुलकर आए इसके लिए खास तौर से इसके साथ कट वाली कुर्ती खास तौर मैच की जा रही है। साइड कट के साथ फ्रंट कट वाली कुर्तियां इस पर खूब फबती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kurti - फोटो : अमर उजाला
लांग कुर्ती से लेकर नी-लेंथ कुर्ती के साथ स्कर्ट को मैच किया जा रहा है। सामान्य मौकों पर कॉटन और विस्कॉस फैब्रिक में प्लेन और प्रिंटेड स्कर्ट को लड़कियां ट्राई कर रही हैं। वहीं तीज त्योहार और शादी ब्याह व पार्टी के लिए हैवी, एथनिक और ट्रेडिशनल लुक देने के लिए सिल्क, चंदेरी, बनारसी और शिफॉन फैब्रिक में ये स्कर्ट मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें