फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2020: ये हैं काशी के क्यूट कान्हा, गृहस्थ आज मनाएंगे जन्माष्टमी और साधु कल 

Tue, 11 Aug 2020 01:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 16
वियान चौधरी - फोटो : अमर उजाला
काशी में भादो मास में भी त्योहारी की लंबी शृंखला है। कहीं नटवर नागर के जन्म का उल्लास छाएगा तो कहीं जैन धर्म के पर्युषण पर्व का आयोजन होगा। देखें अगली स्लाइड्स...
विज्ञापन

2 of 16
अद्विका शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
काशी में इस बार तीन दिनों तक जन्माष्टमी का उल्लास घर-घर छाएगा। अष्टमी और रोहिणी का संयोग नहीं बनने के कारण 11 से 13 अगस्त तक जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 16
अनुरूप मुखर्जी। - फोटो : अमर उजाला
गृहस्थों की जन्माष्टमी 11 अगस्त को एवं साधु संयासियों की जन्माष्टमी 12 अगस्त को होगी। कुशोत्पाटिनी अमावस्या यह भाद्रपद कृष्ण अमावस्या के पूर्वान्ह में मानी जाती है।

4 of 16
अवि कुमार। - फोटो : अमर उजाला
मान्यता है कि धार्मिक कार्यों, श्राद्ध कर्म आदि में इस्तेमाल की जाने वाली घास यदि इस दिन एकत्रित की जाए तो वह वर्षभर तक पुण्य फलदायी होती है। जो इस वर्ष 18 अगस्त को है।
विज्ञापन

5 of 16
दीवान केसरी। - फोटो : अमर उजाला
नहीं मिल रहा अष्टमी और रोहिणी का संयोग 
जन्माष्टमी पर इस वर्ष रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं मिल रहा है। भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर इस वर्ष जन्माष्टमी का पर्व बिना रोहिणी नक्षत्र के ही मनाना होगा।
विज्ञापन

6 of 16
कृष्णा राय। - फोटो : अमर उजाला
तिथि-नक्षत्र का संयोग नहीं मिलने से 11,12 और 13 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि तीन महानिशाओं में से एक मोहरात्रि का उत्सव मनाने के अधिकतम योग 11 एवं 12 अगस्त को मिल रहा है।
विज्ञापन

7 of 16
मान्यता धामेजा, वृद्धि पांजवानी। - फोटो : अमर उजाला
जबकि रोहिणी नक्षत्र का मान 13 अगस्त को भोर में एक घंटा 55 मिनट के लिए मिलेगा। ज्योतिषचार्य विमल जैन ने बताया कि अष्टमी मंगलवार 11 अगस्त को सुबह 6:15 बजे से लगकर बुधवार को दिन में 8:31 बजे तक रहेगी।

8 of 16
पल्लवी पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
रोहिणी नक्षत्र 12 अगस्त की रात्रि 1:30 से लगकर 13 अगस्त की रात्रि 3:14 तक रहेगा। निशीथ व्यापिनी अष्टमी ग्राह्य होने से गृहस्थों की जन्माष्टमी 11 अगस्त, वैष्णव मत में उदयव्यापिनी अष्टमी ग्राह्य होने से 12 अगस्त को जन्माष्टमी मनाना श्रेष्ठ है।

9 of 16
रतन प्रभु केसरी। - फोटो : अमर उजाला
23 से पर्युषण पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया
21 अगस्त को वाराह जयंती, हरितालिका तीज, ढेला चौथ लेकर आती है। चतुर्थी 22 अगस्त को गणेशोत्सव आरंभ होगा। ऋषि पंचमी 23 अगस्त को सप्तर्षि पूजन, भारतेंदु जयंती, दंतधावनोत्सव केसाथ ही जैन बंधुओं का दस दिन का पर्युषण व्रत आरंभ होगा।

10 of 16
शिविका मातनहेलिया। - फोटो : अमर उजाला
श्वेतांबर का 15 से तो दिगंबर जैन समाज का 23 अगस्त से पर्व आरंभ हो रहा है। षष्ठी 24 अगस्त को लोलार्क कुंड का मेला, सूर्य पूजा, कार्तिकेय षष्ठी, कृमिकुंड पर कज्जली मेला, संतान सप्तमी या अपराजिता सप्तमी व 25 अगस्त को मुक्ताभरण व्रत होगा।

11 of 16
श्रजिता श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
25 अगस्त से शुरू होगा सोलह दिन का सोरहिया मेला 
भाद्रपद अष्टमी 25 अगस्त से 16 दिन का मेला सोरहिया आरंभ होगा। इसमें लक्ष्मीकुंड पर मेला लगता है और लोग नियम से सोलह दिन लक्ष्मी जी का दर्शन करने जाते हैं और अनूठी लक्ष्मी प्रतिमाएं खरीदते हैं।

12 of 16
श्रेयांश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
यह राधा जी का जन्म दिन भी है। अनंत चतुर्दशी से आरंभ होती हैं काशी की रामलीलाएं नवमी 27 अगस्त को श्रीचन्द्र जयंती, दशमी 28 अगस्त को दशावतार व्रत होता है।

13 of 16
श्रृजल यादव। - फोटो : अमर उजाला
वामनद्वादशी 29 अगस्त को है, इस पर्व पर वरुणा संगम में स्नान करते हैं और सायंकाल चित्रकूट में वामनी लीला देखते हैं। त्रयोदशी से पूर्णिमा 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक राजा दिलीप का नन्दिनी गौ की रक्षार्थ प्राणों की बलि देने को तत्पर होने की याद में व्रत होगा।

14 of 16
सिद्धार्थ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
चतुर्दशी  को भगवान अनन्त का व्रत करते हैं इस दिन भुजा पर अनन्त का धागा बांधते हैं और शेष भगवान की पूजा करते हैं।

15 of 16
विवान कसेरा, कनक कसेरा। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की प्रमुख राम लीला आरंभ होती है। अनन्त चतुर्दशी 1 सितंबर को रम्भाव्रत और कदली व्रत का भी दिन है। पूर्णिमा 2 सितंबर को महालया, उमामहेश्वर व्रत, नान्दी या मातामहश्राद्ध का दिन है। 
विज्ञापन

16 of 16
यस यादव, पूरी यादव। - फोटो : अमर उजाला
घर में सजाएये कान्हा, अमर उजाला पर फोटो भेजिए
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार सज चुके हैं, लोग अपने कान्हा को सजाने के लिए तैयारी कर रहे हैं. अगर आपने भी जन्माष्टमी पर अपने बच्चे को कान्हा के रूप में सजाया है तो नाम और पते के साथ मोबाइल नंबर 7617566161 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। या हमें vns-cityreporter@vns.amarujala.com पर ईमेल कर सकते हैं। हम उनकी फोटो प्रकाशित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें