वाराणसी में बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी करीब पांच महीने बाद सोमवार को खुल गई। डॉक्टर को दिखाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था के तहत एक दिन पहले ही देर शाम तक आधे से अधिक विभागों की बुकिंग फुल हो गई। अब यही मरीज आज सोमवार की सुबह डॉक्टर को दिखाने आए हैं। खुलने के पहले दिन ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
2 of 6
लॉकडाउन की वजह से ही बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में मार्च के अंतिम सप्ताह से ही बंद थी। मरीजों की सुविधा के लिए टेलीमेडिसिन तो चल रही थी, लेकिन अब 10 अगस्त से सामान्य ओपीडी भी खुल गई।
विज्ञापन
3 of 6
बीएचयू के नियमानुसार एक दिन में एक विभाग में 50 मरीज देखने की व्यवस्था की गई है। इसमें 25 मरीजों की बुकिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की व्यवस्था की गई है, जबकि 25 मरीजों के लिए ऑफलाइन के तहत व्यवस्था की गई है।
4 of 6
रविवार देर शाम तक आयुर्वेद संकाय, मॉर्डन मेडिसिन, ट्रामा सेंटर में कई ओपीडी की बुकिंग की निर्धारित सीमा पूरी हो गई थी। वहीं ओपीडी खुलने के साथ ही टेलीमेडिसिन में भी मरीज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
नौ से पांच बजे तक की स्लॉट बुकिंग
अस्पताल की ओपीडी की बुकिंग नौ बजे से शाम पांच बजे तक हो रही है। एप पर दी गई जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हर एक-एक घंटे का स्लॉट विभागों के लिए रखा गया है। मरीज इसी आधार पर बुकिंग कर रहे हैं।
यह भी जानना जरूरी-
मरीज और परिजन को मास्क लगाना अनिवार्य।
ओपीडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी
एक मरीज के साथ एक ही सहयोगी रहेगा।
गंभीर मरीजों को केवल इमरजेंसी ओपीडी में देखा जाएगा।
आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा।
अस्पताल के एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।