यूपी में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले वाराणसी में मेयर पद पर भाजपा उम्मीदवार मृदुला जायसवाल ने जबरदस्त जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी कांग्रेस शालिनी यादव को करीब 78 हजार वोटों से हरा दिया है। आगे की स्लाइड्स में जानिए कौन हैं मृदुला जायसवाल और कैसे मिली इतनी बड़ी जीत...
विज्ञापन
2 of 8
mridula
- फोटो : अमर उजाला
यूपी निकाय चुनाव 2017 में भाजपा के उम्मीदवारों ने नगर निगम की 14 सीटों पर अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। वाराणसी में भाजपा प्रत्याशी मृदुला जायसवाल ने मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाया है। कहा जा रहा है पीएम के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की रणनीति कारगर साबित हुई।
कहा जा रहा है राम मंदिर आंदोलन के समय से सक्रियता, संघ से परिवार की नजदीकियों और नोटबंदी के बाद से नाराज व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए भाजपा ने काशी में जो दांव आजमाया वह सफल रहा। भाजपा व्यापारी तबके को साधने में कामयाब रही।
4 of 8
मृदुला जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा यादवों और मुस्लिमों के मतों का बंटना भी भाजपा की जीत का कारण रहा। मृदुला को 192188 मत प्राप्त हुए। 113345 मतों के साथ कांग्रेस की शालिनी यादव और 99272 मतों के साथ सपा की साधना गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। बसपा को 28959, भासपा को 8082 जबकि निदलों को 4756 मत मिला।
मृदुला जायसवाल राजनीतिक घराने से संबंध रखती हैं। वो पूर्व सांसद शंकर प्रसाद जायसवाल की पुत्र वधू हैं। उनके पति आटो मोबाइल ऑयल के कारोबारी हैं। भाजपा नेता परिवार से होने और संघ से नजदीकियों के चलते टिकट मिला।
विज्ञापन
6 of 8
mridula
- फोटो : अमर उजाला
37 वर्षीय मृदुला विज्ञान से परास्नातक हैं। कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। उनके पास 19 लाख 89 हजार 592 रुपये की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति 80 लाख रुपये है।
विज्ञापन
7 of 8
mridula jaiswal
- फोटो : facebook
चुनाव जीतने के बाद मृदुला ने मीडिया से बातचीत कर अपनी प्राथमिकतांए बताईं। उनसे सवाल पूछा गया कि पांच साल अब बनारस आपके हाथ में रहेगा, इसे कैसे संवारेंगी। तो उन्होंने कहा कि बनारस की प्राचीनता को बनाए हुए ही इसे संवारना है। काशी को क्योटो नहीं बनाना है।
काशी को क्योटो बनाने से पहले पहले यहां की जनता को मूल सुविधा उपलब्ध कराना है। जैसे कि वो साफ पानी पी सके, साफ सड़कों पर चल सके, स्वच्छ हवा में सांस ले सकें। ये सब हो जाए उसके बाद क्योटो की योजना आगे बढ़ेगी।