विधानसभा के सातवें चरण के चुनाव के लिए वाराणसी में कई दिग्गज नेताओं ने नामांकन दाखिल कर दिया है। चुनाव लड़ने के लिए नेताओं को नामांकन के वक्त संपत्ति का ब्योरा भी चुनाव आयोग को देना होता है। अगले स्लाइड्स में जानिए नेताओं की संपत्ति..
विज्ञापन
2 of 7
कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव करोड़पति
- फोटो : अमर उजाला
कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव के पास 9183 रुपये और पत्नी के पास 62,918 रुपये कैश हैं। अनिल के पास एक इको स्पोर्ट कार, तीन भर सोना और एक पिस्टल है। पत्नी के पास दस भर सोना और उनका बुटीक का कारोबार है। अनिल के खाते में 33,966 रुपये हैं। कुल मिलाकर अनिल के पास एक करोड़ 21 लाख 14 हजार 993.12 रुपये और पत्नी के पास 15 लाख 20 हजार 495 रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा करीब तीन करोड़ 69 लाख रुपये की जमीन और मकान है। उनकी पत्नी के पास 43 लाख आठ हजार रुपये की जमीन है।
विज्ञापन
3 of 7
कृष्णा पटेल के पास 14 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति
- फोटो : अमर उजाला
अपना दल की रोहनिया सीट से कृष्णा पटेल की कुल चल संपत्ति 6 करोड़ 92 लाख 80 हजार 601 रुपये है। इसमें एक मोटरसाइकल समेत बैंक में जमा धनराशि है। इसके अलावा 7 करोड़ 56 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें भूखंड और कानपुर में आवासीय फ्लैट शामिल है। उनके नाम से कोई चार पहिया गाड़ी नहीं है। बनारस में उनका कोई भूखंड नहीं है। स्टेट बैंक कानुपर में 23,252 रुपये जमा हैं। 24,85,000 रुपये का शेयर है। तीन लाख का म्युचल फंड है। 40 हजार रुपये की एनएसई है।
4 of 7
सपा से शिवपुर सीट के प्रत्याशी सुरेंद्र पटेल
- फोटो : अमर उजाला
सपा से शिवपुर सीट के प्रत्याशी सुरेंद्र पटेल के पास 42 लाख 28 हजार 203 रुपये की चल संपत्ति है और 50 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। अब पत्नी के पास 18 लाख 80 हजार रुपये की चल संपत्ति और एक करोड़ 52 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। सुरेंद्र पटेल पर दो मुकदमे भी दर्ज हैं। सुरेंद्र पटेल के नाम स्विफ्ट कार, कलाई घड़ी और पत्नी के नाम स्कार्ट ट्रैक्टर और एक लाख, 90 हजार मूल्य के गहने हैं। परिवार के पास 2049765 का लोन है।
विज्ञापन
5 of 7
शिवपुर से बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री एवं शिवपुर से बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह करोड़ों के मालिक हैं। उनके पास 1,75,500 रुपये और पत्नी के पास 1,50,000 रुपये नगद हैं। वीरेंद्र के पास 86 लाख पांच हजार 528 रुपये और पत्नी के पास 67 लाख 85 हजार 265.50 रुपये की चल संपत्ति है। वीरेंद्र के पास एक रायफल और एक पिस्टल है। पति और पत्नी दोनों के पास गहने हैं। वीरेंद्र के पास एक करोड़ 36 लाख 58 हजार 555 रुपये और पत्नी के पास 10 करोड़ 27 लाख 60 हजार 776.54 रुपये की अचल संपत्ति है। दोनों के पास लखनऊ में फ्लैट और भूखंड है। चार मुकदमे भी दर्ज हैं। उनके पास कोई गाड़ी नहीं है।
विज्ञापन
6 of 7
भाजपा के बागी निर्दल प्रत्याशी अशोक सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के बागी निर्दल प्रत्याशी अशोक सिंह के पास आठ लाख 50 हजार और पत्नी अंशु सिंह के पास दस लाख रुपये नगद है। अशोक सिंह के पास एक इनोवा, एक रियागो गाड़ी, एक पिस्टल और एक रायफल है। दंपत्ती सिंह मेडिकल और जीवनदीप स्कूल के मालिक हैं। अशोक सिंह के पास 40 लाख 32 हजार 884 रुपये और पत्नी के पास 1,59,70,780 रुपये की संपत्ति है। परिवार के पास अचल संपत्ति भी है जिसका विवरण अस्पष्ट है।
सपा से रोहनिया सीट के प्रत्याशी महेंद्र पटेल
- फोटो : अमर उजाला
सपा से रोहनिया सीट के प्रत्याशी महेंद्र पटेल की कुल चल संपत्ति 33 लाख 89 हजार 641 रुपये है। इसके अलावा तीन लाख रुपये नकद हैं। उनके पास एक ट्रैक्टर भी है। उनकी कुल अचल संपत्ति 3.40 लाख रुपये है। इसमें बीरभानपुर में जमीन है। उनकी पत्नी शकुंतला के पास एक लाख नकदी है। इसके अलावा 2.10 लाख रुपये के सोने के गहने और 30 हजार की चांदी है। उनकी पत्नी की कुल चल संपत्ति 7 लाख 62 हजार 735 रुपये है।