फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीव वॉ ने जिस दोस्त का किया अस्थि विसर्जन उसकी कहानी जानकर रो देंगे आप

Fri, 10 Mar 2017 04:38 PM IST
amarujala.com - Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 10
Steve Waugh - फोटो : amar ujala
क्रिकेट की दुनिया में अगर बेजोड़ कप्तानी और सर्वकालिक महान आलराउंडर की बात हो तो आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ का नाम कोई नहीं भूल सकता।  लेकिन यह कम ही लोग जानते होंगे कि स्टीव जितने महान क्रिकेटर, उतने ही बेहतरीन इंसान भी हैं। आगे की स्लाइड में पढ़ें मार्मिक कहानी-
विज्ञापन

2 of 10
Shoe Shine Brian - फोटो : sydney morning herald
स्टीव की इंसानियत की एक झलक मंगलवार को काशी ने देखी। वह उस शख्स की अंतिम इच्छा पूरी करने यहां आए थे, जो सिडनी की गलियों में बूट पॉलिश करता था। सिडनीवासी उसे प्यार से शू शाइन ब्रायन पुकारते थे। असली नाम था ब्रायन रड । 
विज्ञापन

3 of 10
sydney morning herald - फोटो : sydney morning herald
ब्रायन रहते तो सिडनी में थे लेकिन हिंदू धर्म में गहरी आस्था थी और उनका दिल भारत में बसता था। उनकी इच्छा थी कि मृत्यु के बाद उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की जाएं।

4 of 10
steve baugh - फोटो : amar ujala
ब्रायन खुद तो बेघर थे लेकिन दूसरों के जीवन में उम्मीदों की चमक बिखेरते थे। आस्ट्रेलियाई अखबार ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ के मुताबिक ब्रायन को अपने जीवन में दर-दर की ठोकरें खानी पड़ीं। 
विज्ञापन

5 of 10
Shoe Shine Brian - फोटो : sydney morning herald
करीब 16 साल उन्होंने एक ब्वायज होम से दूसरे ब्वायज होम में बिताया। इस चुनौतीपूर्ण जीवन के बावजूद ब्रायन की सोच बेहद सकारात्मक थी।
विज्ञापन

6 of 10
steve baugh - फोटो : amar ujala
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘मैं अपने जीवन को लेकर दुखी नहीं रहता। मैं समझता हूं कि इन सबसे बढ़कर एक भगवान है। मेरा विश्वास है कि मैं अगले जन्म में अपने परिवार से फिर मिलूंगा।’
विज्ञापन

7 of 10
Steve Waugh - फोटो : अमर उजाला
गरीबी के बावजूद ब्रायन ने कभी ईमानदारी नहीं छोड़ी और कर्म में विश्वास किया। एक बार एक अमीर आदमी की बेशकीमती घड़ी उन्हें मिल गई लेकिन उन्होंने उसे लौटा दिया। अपने व्यवहार से वह पूरे सिडनी में काफी लोकप्रिय थे। 

8 of 10
steve baugh - फोटो : amar ujala
सिडनी वासी उनका बहुत सम्मान करते थे। ब्रायन की दिली तमन्ना थी, एक बार भारत की यात्रा करें लेकिन यह इच्छा जीते जी पूरी न हो सकी। चार महीने पहले उनकी मौत हो गई।

9 of 10
Steve Waugh - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अपनी मौत से कुछ दिन पहले अपने मित्र और मेलबर्न के फादर बॉब मैगुअरे से इच्छा जताई थी कि उनकी अस्थियां वाराणसी में पवित्र गंगा में प्रवाहित की जाएं। इसकी जानकारी पर स्टीव वॉ आगे आए। 
विज्ञापन

10 of 10
Steve Waugh - फोटो : अमर उजाला
उनके प्रापर्टी मैनेजर डीन होनान ने अस्थि कलश लेकर भारत आने की तैयारी की। मंगलवार को डीन होनान और स्टीव वॉ वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पहुंचे और हिंदू रीति-रिवाज से गंगा में ब्रायन की अस्थियां विसर्जित कीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें