उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन, भाजपा और बसपा अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। लेकिन काशी की महिला ज्योतिषियों की राय इससे जुदा है। आगे की स्लाइड में जानें कैसा रहेगा प्रदेश का चुनाव परिणाम -
विज्ञापन
2 of 8
तीसरे चरण
- फोटो : ANI
दुनिया की धार्मिक एवं सांस्कृतिक राजधानी काशी की जानी-मानी महिला ज्योतिषाचार्यों ने रविवार को यूपी के नेताओं की कुंडली बांची। सभी ज्योतिषाचार्यों की राय जुदा-जुदा रही। कुछ महिला ज्योतिषियों ने सीएम अखिलेश यादव के भाग्य को बुलंद बताया तो कुछ भाजपा के।
विज्ञापन
3 of 8
चुनाव
- फोटो : SELF
कुछ ज्योतिषियों का तर्क यह भी था कि सात चरणों में हो रहे इस चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती भी उम्दा प्रदर्शन कर सकती हैं। सरकार किसकी बनेगी? कौन सत्ता का ताज पहनेगा? इस मुद्दे पर किसी महिला ज्योतिषी ने स्पष्ट और प्रभावी पक्ष सामने नहीं रखा।
4 of 8
UP Election 2017: 302 millionaires are contesting in the first phase
ज्योतिषाचार्य सोनाली रक्षित ने नरेंद्र मोदी, अखिलेश यादव और मायावती की कुंडलियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इस चुनाव में जीतने वाला प्रत्याशी युवा वर्ग, बुद्धिजीवी एवं शासकों के द्वारा समर्थित होगा। बड़े बैनर का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
See, how qualified UP Election candidates from Meerut
उन्होंने कहा कि यूपी में सपा पहले स्थान पर और भाजपा दूसरे स्थान पर रह सकती है। सरकार बनेगी तो गठबंधन से ही बनेगी। सपा को सीटें ज्यादा मिल सकती हैं। बीजेपी सत्ता में आएगी तो गठबंधन के बल पर ही आएगी। सीटों के मामले में सपा पहले, भाजपा दूसरे, बसपा तीसरे और कांग्रेस चौथे स्थान पर रह सकती है।
विज्ञापन
6 of 8
UP Elections 2017: SP Congress alliance is compulsion Or need?
वहीं संस्था की महासचिव स्वाति बरनवाल ने कहा कि अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले अबकी भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी। ज्योतिषाचार्य डा.आभा यज्ञसेनी ने समसार शास्त्र के आधार पर बताया कि जय-पराजय के चक्र में अखिलेश और मायावती को दो-दो अंक मिल रहे हैं। भाजपा आगे नजर आ रही है।
विज्ञापन
7 of 8
यूपी इलेक्शन
अंजनी सोनी ने गोचर के आधार पर ग्रह की स्थित को भाजपा के अनुकूल बताया। वहीं सीमा कपूर ने पूर्णवृत्ति का संकेत दिया। अनुराधा वर्मा ने ग्रहों की चाल बसपा के पक्ष में बताया। डा. रामेश्वर नाथ ओझा और कांति ओझा ने कहा कि शुक्र के बक्री होने के कारण यूपी के चुनाव में महिला प्रत्याशी का प्रभाव नहीं रहेगा। दोनों का संकेत था कि भाजपा अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
सभी महिला ज्योतिषियों का निष्कर्ष था कि त्रिशंकु विधान सभा बन सकती है। यह निष्कर्ष काशी में ने निकाला। महिला ज्योतिषियों ने बताया कि चुनाव फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा 11 फरवरी से आरंभ है। इस अवधि में मतदान की तिथि आठ मार्च तक दो ग्रह वक्री रहेंगे। गुरु पहले से ही वक्री है और शुक्र तीन मार्च से वक्री हो जाएगा। ऐसे में वक्री ग्रहों का मिलन राजनीति में नया समीकरण बनाएगा। इसके परिणाम अप्रत्याशित होंगे।