वाराणसी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत योगासन प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। उड़ीसा के कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी की गर्ल्स एथलीट ने सूर्य नमस्कार से योगासन गेम्स की शुरुआत की।
विज्ञापन
1 of 5
योगासन प्रतिस्पर्धा के दौरान आसन करतीं योग एथलीट्स।
- फोटो : अमर उजाला
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दूसरे चरण में योगासन प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है। उड़ीसा के कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी की गर्ल्स एथलीट ने सूर्य नमस्कार से योगासन गेम्स की शुरुआत की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
योगासन प्रतिस्पर्धा के दौरान आसन करतीं योग एथलीट्स।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि देशभर के 17 विश्वविद्यालयों के 102 योग एथलीट हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमें बुधवार को काशी पहुंच गई थीं। बुधवार को प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
योगासन प्रतिस्पर्धा के दौरान आसन करतीं योग एथलीट्स।
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में नेशनल योगासन फेडरेशन के अलावा यूपी योगासन फेडरेशन के भी प्रतिनिधि निर्णायक की भूमिका में होंगे।
4 of 5
योगासन प्रतिस्पर्धा के दौरान आसन करतीं योग एथलीट्स।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के IIT-BHU स्थित स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में बने श्रीनिवास इंडोर गेम्स में योगासन की शुरुआत हुई। थ्री लेयर वाले एरिना में योग प्रतियोगिता की शुरुआत सूर्य नमस्कार से हुई। इसके अलावा पांच अनिवार्य और चार वैकल्पिक आसन भी हुए। इसी के आधार पर उन्हें अंक दिए जाएंगे।
अंकों का निर्धारण तीन आधार किया जाएगा। इसमें खिलाड़ी के योगासन आरंभ व समाप्त करने, योगासन के दौरान उसकी स्थिरता व चेहरा का भाव भी शामिल होगा। देश भर के टॉप 31 जज योगा एथलीटों पर अपनी पैनी नजर रखेंगे।