फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: महादेव की गोद में सजा श्याम प्रभु का दरबार, तस्वीरों में देखें- खाटू श्याम की भव्य झांकी

Wed, 24 Dec 2025 04:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कृपा श्याम महोत्सव में देर रात तक भक्तों ने श्याम प्रभु का गुणगान किया। इस दौरान खाटू श्याम की भव्य और अलौकिक झांकी को देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।  
विज्ञापन
1 of 5
भक्तों ने किया श्याम प्रभु का गुणगान - फोटो : अमर उजाला
कृपा श्याम महोत्सव में खाटू श्याम प्रभु की दिव्य झांकी सजाई गई। शिवलिंग के रूप में महादेव को स्थापित करने के साथ ही खाटू श्याम को उनकी गोद में सिंहासन पर विराजमान कराया गया। खाटू श्याम की भव्य और अलौकिक झांकी को देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वृंदावन से आए बांके बिहारी और अयोध्या से आए रामलला के भी दर्शन श्रद्धालुओं को मिले।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भक्तों ने किया श्याम प्रभु का गुणगान - फोटो : अमर उजाला
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में छठवां कृपा श्याम महोत्सव भव्य उत्सव के साथ मनाया गया। मंगलवार को महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में सामाजिक संस्था कृपा महोत्सव के तत्वावधान में छठवां प्रभु श्रीश्याम महोत्सव श्री श्याम मंडल, त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार, श्री श्याम बाल मंडल और मारवाड़ी समाज की ओर से आयोजित हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
भक्तों ने किया श्याम प्रभु का गुणगान - फोटो : अमर उजाला
महोत्सव का शुभारंभ संयोजक रोहित डालमिया, शिल्पी डालमिया, सुशील साह, अर्चना साह ने अखंड दीप जलाकर किया। कोलकाता से आए कुशल कारीगरों ने बाबा का अलौकिक दरबार स्वदेशी फूलों से सजाया। मंडप में गणपति, मां दुर्गा, हनुमान जी, बाबा विश्वनाथ के स्वरूप विराजमान कराए गए। इस अवसर पर खाटू श्याम बाबा को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगाया गया। महोत्सव में श्री श्याम मंदिर कमेटी (खाटू श्याम) के पुरुषोत्तम शर्मा एवं सालासार धाम के जय पुजारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें; महामना की 164वीं जयंती: पाकिस्तान के डर से बीएचयू से 'हिंदू' शब्द हटाना गलत, पंजाब के सांसद ने किया था विरोध

4 of 5
भक्तों ने किया श्याम प्रभु का गुणगान - फोटो : अमर उजाला
देश भर से आई 20 कीर्तन मंडलियों ने किया श्यामबाबा का गुणगान
शाम को शृंगार, आरती के बाद देश भर से आई 20 कीर्तन मंडलियों ने भजनों की रसधार से प्रभु श्रीश्याम का गुणगान किया। सबसे पहले स्थानीय श्याम मंडल के कलाकार और मुंबई से आए सुशील शाह ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोलकाता के संजय मित्तल, संजू शर्मा, विकास रुइया, सूरज शर्मा, अमित दधीच, मुंबई से राजू खंडेलवाल, जयपुर से निशा गोविंद वाराणसी से अनूप सराफ, श्यामसुंदर गाड़ोदिया, कृष्ण दाधीच कलाकारों ने श्याम प्रभु के चरणों में भजनांजलि अर्पित की। उन्होंने कान्हा रे कान्हा आजा अब तू आजा मेरा दिल यह पुकारे अंखियों की प्यास बुझा जा..., खाटू विनती करा बारंबार सुनो जी सरकार खाटू का राजा मेहर करो...। हारे हारे हारे का तू सहारा, सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है किस्मत वालों के घर में श्याम आता है..., मोर छड़ी लहराई रे आदि भजनों से भक्तों को श्याम रस में भिगोया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भक्तों ने किया श्याम प्रभु का गुणगान - फोटो : अमर उजाला
महोत्सव में यह रहे शामिल
कृपा महोत्सव में भरत सराफ, राधे गोविंद केजरीवाल, सुरेश तुलस्यान, अनूप सराफ, संजीव अग्रवाल डब्बू,अंकित अग्रवाल, अजय खेमका, दीपक तोदी, श्याम सुंदर गाड़ोदिया समेत काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें