फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी परिसर का सर्वे आज: वीडियोग्राफी से पहले बढ़ाई गई चौकसी, जुमे की नमाज के लिए उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, देखिए तस्वीरें

Fri, 06 May 2022 02:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर चार के बाहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
अदालत के आदेश पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम ज्ञानवापी स्थित शृंगार गौरी और अन्य देव विग्रहों की वीडियोग्राफी और सर्वे का काम आज दोपहर तीन बजे से होगा। जिसके मद्देनजर क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई। सर्वे के ठीक पहले सड़क से दिखने वाले ज्ञानवापी के हिस्से को हरे परदे और होर्डिंग से ढक दिया गया है। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जुमे की नमाज के लिए आम दिनों से ज्यादा नमाजी आज ज्ञानवापी पहुंचे। नमाजियों की भीड़ इतनी ज्यादा थी पुलिस को संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तय संख्या में प्रवेश के बाद जगह की कमी होने के कारण पुलिस ने बैरीकेडिंग कर दी। कई नमाजियों को अंदर प्रवेश नहीं मिला जिससे वो मायूस होकर लौटे।

इधर एक महिला गेट सामने ही सड़क पर बैठ कर नमाज पढ़ने लगी। काफी देर तक महिला नमाज पढ़ती रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को वहां से हटाया। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। 
विज्ञापन

2 of 7
काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर चार के बाहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी परिसर के सर्वे से पहले जुमे की नमाज के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि आमतौर पर इतनी संख्या में लोग ईद के दिन भी नमाज के लिए नहीं पहुंचे थे। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। बेवजह भीड़ लगाने वालों को हटाया जा रहा है। वहीं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर चार के बाहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी परिसर स्थित मां श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन को लेकर दायर याचिका पर जिला अदालत ने कमीशन बैठाकर वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया है। वहीं अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने वीडियोग्राफी कराए जाने के फैसले का विरोध जताया है।

4 of 7
काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर चार के बाहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
गोदौलिया-मैदागिन मार्ग पर कुछ दुकानें भी बंद हो रही हैं। पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश खुद चौक थाने पर कैंप कर रहे हैं। ज्ञानवापी और आसपास उमड़ी भीड़ को पुलिल लगातार हटाने में जुटी है। 
विज्ञापन

5 of 7
काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर चार के बाहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर के अंदर-दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं या किसी भी व्यक्ति की सघन जांच करके ही उसे अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले है। सर्वे की कार्रवाई का समय दोपहर तीन सुनिश्चित किया गया है। इससे पहले हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन

6 of 7
काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर चार के बाहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने खुद कमान संभाल रखी है। इतना ही नहीं लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के साथ-साथ आईबी की टीमें भी सादी वर्दी में क्षेत्र में हैं। इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी बल को भी स्टैंडबाई पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर चार के बाहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
वीडियोग्राफी और साक्ष्य आदि के संबंध में सुरक्षित स्थान अधिवक्ता आयुक्त को पुलिस उपलब्ध करवाएगी। साथ ही अधिवक्ता आयुक्त नियमानुसार कमीशन कार्यवाही करेंगे और अपनी रिपोर्ट तय तिथि 10 मई को कोर्ट में दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें