फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में घर बैठे कर सकेंगे बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक, प्रसाद के लिए भी सिर्फ खर्च करने होंगे इतने रुपये

Wed, 01 Jul 2020 11:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
बाबा आरती की फाइल फोटो
कोरोना संक्रमण की वजह से सावन में काशी विश्वनाथ में दर्शन के लिए मंदिर न आने वाले श्रद्धालु ऑनलाइन रुद्राभिषेक कर सकेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग की तर्ज पर निश्चित समय पर मंदिर में भक्तों के लिए रुद्राभिषेक की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही डाक विभाग स्पीड पोस्ट के जरिए श्रद्धालुओं को प्रसाद भेजेगा। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मंगलवार को प्रधान डाकघर विशेश्वरगंज में इस सुविधा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

2 of 5
काशी विश्वनाथ मंदिर
कमिश्नर ने बताया कि देश-विदेश में बैठे ऐसे श्रद्धालु जो कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर नहीं आ पाएंगे, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। रुद्राभिषेक अब ऑनलाइन हो जाएगा। एक निश्चित समय पर अर्चक मंदिर में मौजूद रहेंगे और श्रद्धालुओं को रुद्राभिषेक कराएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
प्रसाद को दिखाते मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला।
इसके अलावा बहुत जल्द ही काशी विश्वनाथ मंदिर पर एक डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाबा विश्वनाथ का प्रसाद भी लोगों को घर बैठे मिलेगा। इसके लिए काशी विश्वनाथ ट्रस्ट और डाक विभाग के सहयोग से तैयार प्रसाद की स्पीड पोस्ट के जरिए डिलिवरी कराई जाएगी।

4 of 5
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में रखा जा रहा सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल।
251 रुपये में मंगाएं डिब्बा बंद प्रसाद
मंगलवार को प्रधान डाकघर में आयोजित कार्यक्रम में डाकघर की ओर से प्रसाद भेजने को लेकर जानकारियों पर बनी शार्ट फ़िल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में पोस्ट मास्टर जनरल प्रणव कुमार ने बताया कि कोई भी श्रद्धालु 251 रुपये का इलेक्ट्रॉनिक मनी आर्डर भेजकर डिब्बा बंद प्रसाद मंगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसमें श्रदालुओं को नाम, पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देनी होगी। प्रसाद के स्पीड पोस्ट होने के बाद जानकारी दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। काउंटर से भी प्रसाद लिया जा सकता है। कार्यक्रम में सहायक निदेशक डाक प्रवीन प्रसून, शंभू राय, सीनियर पोस्ट मास्टर डीबी त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें