धर्मनगरी काशी में लॉकडाउन में बंद हुए सभी मंदिरों के कपाट अब श्रद्धालुओं के लिए खोले जा चुके हैं। काशी विश्वनाथ, काल भैरव और संकट मोचन समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। मंदिर में प्रवेश करने के लिए श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना पड़ रहा है।