फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगला आरती के बाद खुले काशी विश्वनाथ मंदिर के द्वार, बिना जांच रिपोर्ट के श्रद्धालुओं का प्रवेश, गर्भगृह में जाने की अनुमति नहीं

Tue, 08 Jun 2021 09:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विश्वनाथ मंदिर में 14 अप्रैल से आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा था। लेकिन मंगलवार से अब श्रद्धालुओं को बिना जांच रिपोर्ट के ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
मंदिर में दो गज की दूरी के साथ खड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलने लगा है। मंगलवार की सुबह से मंदिर में बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के दर्शन शुरू हो गए। बाबा का दरबार सुबह खुलते ही भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया। भक्तों को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करा रहा है। सुबह मंगला आरती के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिल खोल दिया गया। इससे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में 14 अप्रैल से आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा था। मंगलवार को बिना किसी जांच रिपोर्ट के मंदिर में प्रवेश भक्तों के लिए दिया गया। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
मंगला आरती के बाद सुबह छह बजे दर्शन के लिए खोले जाने पर भक्तों ने झांकी दर्शन शुरू किया। शासन की गाइड लाइन के अनुसार किसी को भी गर्भगृह में जाने की अनुमति नहीं थी इस कारण सभी को बाहर से ही झांकी दर्शन का मौका मिला।
विज्ञापन

3 of 5
मंदिर परिसर में दर्शन के लिए जाने के लिए आदेशानुसार केवल गेट नंबर चार (पांचों पंडवा) से प्रवेश और निकासी की व्यवस्था की गई है। एक साथ केवल पांच लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा था।

4 of 5
मंदिर में दर्शन करने पहुंचने वालों के लिए जहां चार स्थान पर सेंसरयुक्त सैनिटाइजर मशीन लगी थी, वहीं प्रत्येक घंटे पर परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी प्रकार श्री काशी विश्वनाथ परिसर में ही अन्नपूर्णा मंदिर साढ़े छह बजे खोला गया। साथ ही काशी के अन्य प्रमुख मंदिरों में गुरु बृहस्पति मंदिर, तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर, जागेश्वर महादेव, गौरी केदारेश्वर और शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर खोल दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें