फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तीसरी वर्षगांठ, भव्य सजा है बाबा का दरबार; तस्वीरों में देखें एक झलक

Fri, 13 Dec 2024 11:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Kashi Vishwanath Corridor Third anniversary: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की  तीसरी वर्षगांठ पर बाबा के दरबार को विशेष रूप से सजाया गया है। आज धाम में विशेष अनुष्ठान होने हैं।  
विज्ञापन
1 of 5
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का तीसरा साल आज पूरा हुआ। इस मौके पर विश्वनाथ धाम परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। फूलों और रंग- बिरंगी लाइटों से बाबा का धाम आकर्षक रूप से सजाया गया है। शुक्रवार की सुबह से मंदिर परिसर में मंत्रों की गूंज सुनाई दे रही है। बाबा का दर्शन करने के लिए सुबह से भक्तों की कतार लगी है। तस्वीरों में देखें- बाबा का दरबार 
विज्ञापन

2 of 5
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को किया था। तीन साल के उत्सव की शुरुआत विक्रमी संवत 2078 के मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि (10 दिसंबर) से हुई। आयोजन की शृंखला में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो 13 दिसंबर यानी आज देर रात तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
105 देव विग्रहों का होगा पूजन और अभिषेक
13 दिसंबर को श्री काशी विश्वनाथ धाम में स्थित समस्त 105 देव विग्रहों का अभिषेक प्रातः काल शास्त्रों में वर्णित विधि से संपन्न किया जाएगा। दोपहर एक बजे वैदिक यज्ञ जयादी होम का आयोजन सर्व सनातन विजय की कामना के साथ वैदिक विधि से संपन्न होगा। मंदिर प्रांगण में चतुर्वेद परायण भी होगा। दिन में 11 बजे से मंदिर चौक परिसर में मंदिर न्यास के अर्चकों एवं कर्मचारियों के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लघु उपचार शिविर का आयोजन शंकर नेत्रालय के सहयोग से किया जाएगा। प्रदोष तिथि पर नंदी अभिषेक भी होगा।

4 of 5
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
अभिजीत घोषाल करेंगे बाबा की आराधना
सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शिवार्चनम संध्या का आयोजन मंदिर चौक पर होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काशी के संगीत कलाकार नीरज सिंह, प्रख्यात सितार वादक देवब्रत मिश्र एवं प्रख्यात भजन गायक एवं बॉलीवुड गायक अभिजीत घोषाल अपनी प्रस्तुतियों से भगवान विश्वनाथ की आराधना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ की थीम पर निकली शोभायात्रा
श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के तीन वर्ष पूर्ण होने पर संस्कृति विभाग के सहयोग से शिव बरात समिति की ओर से शोभायात्रा शुक्रवार को निकाली गई। महाकुंभ की झांकियों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा की शुरूआत मैदागिन से हुई। आयोजक दिलीप सिंह ने बताया कि शोभायात्रा धाम होते हुए चितरंजन पार्क तक पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें