फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atul Subhash Suicide: 'बंद करो कैमरा...', निकिता की मां और भाई ने मीडियाकर्मियों को धमकाया; सामने आया वीडियो

Thu, 12 Dec 2024 01:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

अतुल की आत्महत्या के बाद निकिता के परिजनों ने घर की बालकनी से मीडियाकर्मियों को धमकाया। कैमरा बंद करने की हिदायत दी और कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
1 of 7
Atul Subhash Suicide - फोटो : अमर उजाला
बंगलूरू में आईटी इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या की चर्चा बुधवार को कचहरी परिसर में रही। तमाम अधिवक्ताओं ने अतुल के अधिवक्ता से बात की और पूरे मामले की जानकारी ली।

अतुल के अधिवक्ता दिनेश मिश्रा के मुताबिक, निकिता ने पहले अतुल पर एक महिला से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था। इसका हलफनामा कोर्ट में भी दिया था। इससे अतुल टूट गया था। वह बेटे से मिलने के लिए तरसता था। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
परिवार के साथ अतुल सुभाष(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इसका जिक्र कई बार किया था, लेकिन बेटे से नहीं मिल सका। सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर लग गई थी। इससे तनाव में आ गया। दबाव नहीं झेल पाया और जान दे दी। बिहार के समस्तीपुर जिले के वैनी पूसा रोड निवासी अतुल की शादी 26 अप्रैल 2019 को जौनपुर के ढालगर टोला निवासी निकिता सिंघानिया की शादी वाराणसी के एक होटल में हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 7
अतुल सुभाष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद आठ अगस्त 2019 को बीमारी से निकिता के पिता मनोज सिंघानिया की मौत हो गई। पिता की मौत का मामला निकिता ने अदालत के समक्ष रखा और कहा कि अतुल की तरफ से 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इस वजह से पिता सदमे में आ गए और उनकी मौत हो गई। निकिता के पिता की मौत के बाद अतुल और उसके पिता जौनपुर आए थे। दो दिन तक निकिता के घर रुके भी थे।
 

4 of 7
अतुल सुभाष - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट में लगाए गंभीर आरोप
पत्नी निकिता सिंघानिया ने न्यायालय के समक्ष अपने पति अतुल सुभाष पर गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि उसके संबंध एक दूसरी महिला से है। साक्ष्य के रूप में कुछ प्रस्तुत भी किया है। अतुल निकिता को भी गुजारा भत्ता देता था। भरण-पोषण का आदेश 29 जुलाई 2024 को हुआ था। करीब साढ़े चार महीने तक अतुल ने आदेश से असहमति नहीं जताई।
विज्ञापन

5 of 7
अतुल का साला और सास - फोटो : अमर उजाला
निकिता की मां और भाई ने मीडियाकर्मियों को धमकाया
अतुल की आत्महत्या के बाद निकिता और उसके परिजन सामने नहीं आ रहे हैं। बुधवार को कुछ मीडिया कर्मी जौनपुर स्थित निकिता के आवास पर पहुंच गए। निकिता तो सामने नहीं आई, लेकिन उसके भाई और मां ने घर की बालकनी में आकर मीडियाकर्मियों को धमकाया। कैमरा बंद करने की हिदायत दी और कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ता और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ही किसी से बात की जाएगी। इसका वीडियी सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जो कि खूब वायरल हो रहा है। निकिता के परिजनों की आलोचना भी की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 7
अतुल सुभाष आत्महत्या मामला - फोटो : अमर उजाला
बेटे के साथ गलत हुआ, कहकर... फफक कर रो पड़े पिता
आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष के पिता पवन ने कहा कि बेटे के साथ गलत हुआ है। यह कहकर वे फफक कर रो पड़े। उन्होंने पूरे मामले में न्याय की उम्मीद जताई और सुप्रीम कोर्ट से मामले का स्वतः संज्ञान लेने की अपील की। कहा कि निकिता और उसके परिजनों को सजा मिलनी ही चाहिए। परिजनों में रोष है। 

पुत्र व्योम के लिए दाखिल की थी याचिका
निकिता सिंघानिया ने प्रधान न्यायाधीश रीता कौशिक को अदालत में पुत्र व्योम के भरण पोषण के बकाये की धनराशि 8.7 लाख रुपये का वाद दायर किया था। इस पर कोर्ट ने अतुल सुभाष को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 16 दिसंबर 2024 की तिथि नियत की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आत्महत्या से पहले अतुल सुभाष ने बनाया वीडियो - फोटो : ANI
पति पर लगाया था अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप, फिर वापस लिया मामला
मृत इंजीनियर की पानी निकिता सिंघानिया ने 156 (3) के तहत सीजेएम न्यायालय में पति पर पिता की हत्या, उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। इससे पहले ही शहर कोतवाली में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली देने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज हो गया था, तब जाकर निकिता ने न्यायालय से 156 (3) के तहत दायर याचिका वापस ली। इसका जिक्र अतुल ने भी किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें