फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री के भक्ति पथ से दुनिया में काशी मॉडल की छवि हुई मजबूत, एक साथ साधे कई समीकरण

Tue, 14 Dec 2021 11:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी से सांसद और पीएम नरेंद्र मोदी का काशी दौरा कई मायने में बेहद अहम है। मिनी इंडिया के रूप में पहचान रखने वाली काशी में पीएम की गंगा में लगाई आस्था की डुबकी का भी देशभर में बड़ा संदेश जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 7
काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
यूं तो वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अपने संसदीय क्षेत्र आते हैं तो देश ही नहीं दुनिया की निगाह उन पर टिक जाती है। कारण, पीएम हर बार अपनी काशी के लिए कुछ अलग कर जाते हैं। इस बार मौका और भी खास था, काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पर पीएम ने काशी की पुरातन संस्कृति और नवीनता का जिक्र कर बनारस की छवि दुनिया के सामने और मजबूत की।

उन्होंने गंगा में डुबकी लगाकर आस्था और धर्म परायणता का उदाहरण प्रस्तुत किया तो इसके साथ उन्होंने गंगा स्वच्छता पर सवाल खड़े करने वालों को भी करारा जवाब दिया। अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास के बाद काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बहाने मोदी ने हिंदू आस्था के प्रति रिश्ता और प्रगाढ़ किया।

इससे देश ही नहीं दुनिया भर के हिंदू धर्मावलंबियों में एक तरह का साफ संदेश गया कि यह सब मोदी ही कर सकते हैं। मिनी इंडिया के रूप में पहचान रखने वाली काशी में पीएम की गंगा में लगाई आस्था की डुबकी का भी देशभर में बड़ा संदेश जाएगा। काशी और भोलेनाथ के जरिए उन्होंने धर्म और विकास को भी एक साथ पिरोया। 
विज्ञापन

2 of 7
पीएम मोदी - फोटो : self
इसी के जरिए उन्होंने पंजाब, कर्नाटक सहित कई राज्यों को भी साधने की कोशिश की। उधर, 30 घंटे के प्रवास पर बनारस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ कई समीकरणों को साधने की कोशिश की। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वे धाम के निर्माण में लगे श्रमिकों के सम्मान के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 7
काशी विश्वनाथ धाम में मजदूरों संग पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
श्रमिकों के सम्मान और उनके साथ भोजन कर पीएम ने न केवल अंत्योदय बल्कि समरसता का भी संदेश दिया। दरअसल, काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण में लगे श्रमिक सभी जाति, धर्म के हैं। ऐसे में मोदी श्रमिकों के जरिए देशभर के करोड़ों मजदूरों के मन तक पैठ बनाने की कोशिश की है। फिलहाल पीएम के इस काशी दौरे का दूरगामी परिणाम पर अब सबकी निगाह है।

4 of 7
मुख्यमंत्रियों के साथ क्रूज पर पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भाजपा शासित राज्यों के12 मुख्यमंत्रियों और दो राज्य के उप मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से चौबेपुर क्षेत्र के उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम के  वार्षिकोत्सव में शामिल होने जाएंगे। यहां प्रधानमंत्री देशभर से आए हुए लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
पीएम मोदी - फोटो : self
सांस्कृतिक नगरी काशी को नई पहचान दिलाने और उसका गौरव वापस लौटाने का दावा करने वाली भाजपा इस कार्यक्रम के बहाने पूरे पूर्वांचल का सियासी समीकरण साधने का प्रयास कर रही है। इसकी झलक उस समय दिखाई दी जब पीएम ने अपने संबोधन में महाराजा सुहेलदेव और शिवाजी को एक साथ याद किया।
विज्ञापन

6 of 7
संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल पूरे पूर्वांचल में सुहेलदेव राजभर को लेकर जो सियासत हो रही है उसको लेकर पीएम मोदी भी अनभिज्ञ नहीं है। माना जा रहा है कि उनका यह तीर जानबूझकर छोड़ा गया था जो विपक्ष के कई नेताओं को चुभो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गंगा आरती देखते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
सांस्कृतिक नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किसी उत्सव से कम नहीं रहा। पहली बार सोशल मीडिया पर काशी विश्वनाथ धाम सुबह से लेकर रात तक टॉप ट्रेंड में रहा। दुनिया भर में काशी विश्वनाथ सहित दस हैशटैग छाये रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें