काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला।
बाबा विश्वनाथ धाम में लगेंगे ये पेड़-पौधे
काशी विश्वनाथ धाम में शिव के आनंद कानन भी भक्तों को रिझाएगा। गंगा से मंदिर के बीच दोनों तरफ रुद्राक्ष, पारिजात, अशोक, बेल और अर्जुन के वृक्षों की श्रृंखला इस वन क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ाएंगे। इसके साथ ही हरसिंगार के श्वेत-धवल फूलों की भीनी-भीनी सुगंध माहौल को रमणीय करेगी। गमलों में बेला, कनेर व मदार-धतूरा के पौधे भी लगाए जाएंगे। इसके लिए कॉरिडोर निर्माण के दौरान ही पेड़-पौधे लगाने की व्यवस्था कर ली गई है।