काशी तमिल संगमम 5.0 के प्रथम समूह ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा पारंपरिक रूप से अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। मंदिर प्रशासन की ओर से पुष्पवर्षा और डमरू वादन के बीच समूह के सदस्यों का भव्य अभिनंदन किया गया।