फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की महाकाल एक्सप्रेस के बारे में कितना जानते हैं आप?

Mon, 17 Feb 2020 12:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
हरी झंडी दिखाकर माहाकल एक्सप्रेस को रवाना करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
पड़ाव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जैसे ही हरी झंडी दिखाई स्टेशन पर खड़े ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार, शंख ध्वनि और हर-हर महादेव का जयघोष शुरू कर दिया और महाकाल एक्सप्रेस काशी से इंदौर के लिए चल पड़ी। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन दो दिन लखनऊ और एक दिन प्रयागराज के रूट से जाएगी।
विज्ञापन

2 of 7
स्टेशन पर सुबह 10 बजे से ही उत्तर रेलवे के अधिकारी अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर- सात पर पहुंच गए थे। यहां ट्रेन को रंग बिरंगे फूलों से सजाने के साथ ही प्लेटफार्म पर टीवी स्क्रीन भी लगवाया गया था, जिससे कि लोग पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाते समय लाइव देख सकें। दोपहर दो बजे पीएम मोदी ने जैसे ही हरी झंडी दिखाई, शंख ध्वनि, वैदिक मंत्राच्चार के बीच ट्रेन को लोको पायलट और गार्ड लेकर रवाना हुए। इसके बाद पुष्प वर्षा कर यात्रियों में मिठाई भी बांटी गई।
विज्ञापन

3 of 7
लोको पायलट-गार्ड बोले- सेवाकाल का सबसे अहम दिन 
लोको पायलट आरके सिन्हा ने बताया कि पीएम मोदी द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद इसे चलाने की जिम्मेदारी मिलने से बहुत खुश हूं। अब तक के सेवा काल का सबसे अहम दिन है। असिस्टेंट लोको पायलट अविनाश सिंह ने कहा कि नई ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर इसको चलाने वाली टीम का हिस्सा होना बहुत गर्व की अनुभूति हो रही है। इस तरह की जिम्मेदारियों से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। वहीं गार्ड आरपी शाही का कहना है कि अत्याधुनिक सुविधाओं वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस बाकी ट्रेनों से बहुत अलग है। यात्रियों को सुखद, आरामदायक यात्रा हम सभी की जिम्मेदारी है। उद्घाटन के  समय ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी से खुशी हुई।

4 of 7
क्या है ट्रेन में खास
यात्रियों को आईआरसीटीसी की ओर से सुगम दर्शन बनाने के लिए अलग-अलग पैकेज।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप से आनलाइन पैकेज बुक किए जा सकते हैं।
ट्रेन के सभी कोच एसी हैं और इसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। 
हर यात्री का यात्रा के दौरान 10 लाख रुपये का यात्रा बीमा होगा।
120 दिन पहले अग्रिम आरक्षण की यात्रियों को मिलेगी सुविधा।
ट्रेन के प्रस्थान होने के समय से पांच मिनट पहले तक वर्तमान बुकिंग।
यात्रा से जुड़ी हर जानकारी भी यात्रियों को समय-समय पर मोबाइल पर दी जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 7
यह ट्रेन भारत की तीसरी निजी ट्रेन है। जो काशी से इंदौर के बीच चलेगी। ट्रेन कैंट स्टेशन से मंगलवार और बृहस्पतिवार को दोपहर 2.45 बजे और रविवार को अपराह्न 3.15 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 8.30 बजे उज्जैन महाकालेश्वर और 9.40 बजे इंदौर ओंकारेश्वर पहुंचेगी। अतिरिक्त टिकट निरस्त कराने पर पूरा रिफंड मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 7
सुरक्षा और सुविधाओं से लैस कोच में यात्रियों को उनके मंजिल की जनकारी अनाउसमेंट और एलईडी स्क्रीन के जरिए दी जाएगी। इसके लिए हर कोच में दो स्पीकर और एलईडी लगाए गई हैं। कोच के प्रवेश द्वार पर आमने-सामने दो सीसीटीवी कैमरे हमेशा यात्रियों को सुरक्षा का एहसास कराएंगे। बाथरूम में नवजात बच्चों के लिए अगल से बेबी पॉट बनाएं गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अन्य ट्रेनों के बोगी की सीट की अपेक्षा ट्रेन के कोच की सीटें काफी आराम दायक हैं। हर बर्थ पर चार्जिंग पॉइंट बनाए गए हैं। काशी से उज्जैन के बीच प्रमुख स्थानों की जानकारी भी यात्रियों को अनाउसमेंट के जरिए दी जाएगी। तेजस की तर्ज पर चलने वाली इस ट्रेन में शुद्ध शाकाहारी भोजन यात्रियों को परोसा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें